Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सेमीफाइनल से पहले मैनचेस्टर की सड़कों पर पत्नी अनुष्का संग मस्ती करते दिखे विराट कोहली, फोटो वायरल

नई दिल्ली। मंगलवार को वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड से मुकाबले के लिए तैयार है। इससे पहले भारतीय टीम ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं मैच के बाद कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ मेनचेस्टर की सड़कों पर खूब मस्ती करते दिखे। इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं जिसे दोनों के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अनुष्का के इंस्टाग्राम फैन क्लब द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वे ऊपर से नीचे तक शानदार ब्लैक आउटफिट में हैं जबकि विराट ने खूबसूरत ग्रीन जैकेट पहनी हुई है। दोनों ने सड़कों पर मिल रहे फैंस के साथ भी खूब तस्वीरें खिंचवाईं

View this post on Instagram

Good Morning 😍

A post shared by Anushka Sharma FC ❥ (@anushkafcs) on

पाक से जीत के बाद लंदन में विरुष्का ने...

इससे पहले लीग में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी थोड़ा आराम करने और घूमने फिरने के मूड में दिखाई पड़े थे। तब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लंदन में देखा गया। दरअसल विराट कोहली के फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर उनकी और अनुष्का की तस्वीर शेयर की थी। दोनों तस्वीर में लंदन की सड़कों पर दिख रहे थे। फोटो में किसी स्टोर से निकलते हुए दोनों कार की ओर बढ़ रहे हैं। शॉर्ट बालों में दिख रहीं अनुष्का को उनके फैंस काफी ने पसंद किया। दरअसल मैनचेस्टर के ओल्ड ट्राफोर्ड में पाकिस्तान को धूल चटाकर लौटी भारतीय टीम को तब 5 दिन का ब्रेक मिला थे। इसके बाद साउथैंप्टन के द रोज बोल में भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलना थे। ऐसे में खिलाड़ी अपने परिवारों को साथ लेकर आए थे।

श्रीलंका के साथ रहा एकतरफा मुकाबला

वर्ल्ड कप 2019 के आखिरी लीग मैच में भारत ने श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यहां 103 रनों की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा का इस जीत में बड़ा योगदान रहा। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं उनके जोड़ीदार लोकेश राहुल ने फार्म में वापसी करते हुए 111 रनों की शतकीय पारी खेली। बता दें कि भारत के पास श्रीलंका के खिलाफ 265 रनों का लक्ष्य था लेकिन ओपनिंग बल्लेबाजों की 189 रनों की साझेदारी ने पूरे मैच को एक तरफा कर दिया और भारत को 7 विकेट से जीत मिली।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल आज

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल आज

लीग मैचों में केवल एक मैच हारकर भारत आज सेमीफाइनल खेलने जा रहा है। नंबर एक पर रहने के चलते भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से है। मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 106 मैच खेले गए हैं। इसमें 55 मैचों में जीत भारत के नाम रही है, 45 न्यूजीलैंड के नाम। वहीं बाकी 5 मुकाबले ड्रा हो गए। वर्ल्ड कप 2003 के बाद दोनों टीमें पहली बार आमने सामने होंगी क्योंकि लीग मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान पर जीत के बाद अनुष्का संग इस अंदाज में दिखे विराट कोहली

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+