'इनके पूर्वज वंचितों को 'बुद्धू' कहते थे आज उन्हीं के घर में...', राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का एक और वार
Anurag Thakur Caste Remark speech Row: भाजपा के पूर्व सांसद अनुराग ठाकुर के जाति का पता नहीं वाले बयान पर बीते दिन दिनों से जमकर हंगामा हो रहा है। जातिगत जनगणना पर भाषण देते हुए अनुराग ठाकुर ने जैसे बिना नाम लिए राहुल गांधी की जाति को लेकर तंज कसा था वहीं अब विपक्षी द्वारा इस मुद्दें पर घिरने के बाद एक बार फिर राहुल गांधी का नाम लिए बिना अनुराग ठाकुर पटलवार किया है। अनुराग ठाकुर इस बार पूर्वजों तक पर कमेंट कर दिया है।

बता दें लोकसभा में मानसून सत्र में अनुराग ठाकुर ने जातिगत जनगणना पर भाषण देते हुए तंज कसा था कि जिनको अपनी जाति का पता नहीं वो जनगणना करवाने की बात करते हैं। जिस पर आपत्ति जताते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में ही जमकर हंगामा किया था।
विपक्षियों ने अनुराग ठाकुर के खिलाफ खोला मोर्चा
अनुराग ठाकुर के द्वारा दिए गए भाषण जिसकी तारीफ पीएम मोदी ने भी की उसको लेकर विपक्षी नेता अनुराग ठाकुर के खिलाफ मोर्च खोले हुए है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
इनके पूर्वज वंचितों को 'बुद्धू' कहते थे आज उन्हीं के घर में...
वहीं गुरुवार को अनुराग ठाकुर ने मीडिया में प्रतिक्रिया देते हुए कहा जब मैंने ये बयान दिया तो कुछ लोगों की अधिकार भावना को ठेस पहुंची, नतीजा यह हुआ कि पूरा इकोसिस्टम चिल्लाने लगा। उन्हें लगता है कि केवल वे ही सवाल पूछ सकते हैं क्योंकि उन्हें विशेषाधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने कहा ये वे लोग हैं जिनके पूर्वज दलितों पिछड़ों और आदिवासियों को 'बुद्धू' कहते थे और उनके पूर्वज दलितों और आदिवासियों को समानता न देने का बहाना बनाते थे। आज उन्हीं के घर में बुद्धओं की भरमार है।
#WATCH | BJP MP Anurag Thakur says, " Some people's sense of entitlement got hurt because of the statement I made, the result was that the entire ecosystem started yelling. They feel that only they can ask questions because they are privileged. They are those whose ancestors used… pic.twitter.com/nFy74LrlAm
— ANI (@ANI) August 1, 2024












Click it and Unblock the Notifications