अनुराग ठाकुर बोले- भाई-बहन में पट नहीं रही इसलिए भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ प्रियंका नहीं हुईं शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रियंका के नजर ना आने पर अनुराग ठाकुर बोले- भाई-बहन में आपस में पट नहीं रही

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों तेंलगाना में है। अक्‍टूब माह की शुरूआत में शुरू हुई इस यात्रा का प्र‍तिनिधित्‍व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले जब ये यात्रा कर्नाटक राज्‍य में थी जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने है तब उसमें कांग्रेस सुप्रीमों सोनिया गांधी भी पहुंची थी लेकिन अभी तक की भारत जोड़ो यात्रा में कहीं भी गांधी परिवार की बेटी प्रियंका गांधी नजर नहीं आई जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाते हुए बड़ी बात की है।

congress

मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में भाजपा के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हुई। भाई बहन में पट नहीं रही है इसी कारण प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में नहीं शामिल हुईं।

इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने क्‍या प्रियंका जी राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा भारत टुकड़े टुकड़े गैंग के नेताओं के साथ निकाली है शायद इसी कारण आप इस यात्रा में शामिल नहीं हुईं। या भाई ने बहन को याद ही नहीं किया। क्‍या ऐसा तो नहीं कि भाई और बहन की बन नहीं रही या आपको यात्रा में वो देखना चाहते।

अनुराग ठाकुर ने पूछा क्‍या कारण है कि डेढ़ महीना हो गया भारत जोड़ो यात्रा को वो वहां कहीं नजर नहीं आईं। इसके साथ अनुराग ठाकुर ने कहा जो देश के टुकड़े- टुकड़े के नारे लगाते थे उनको राहुल गांधी अपनी इस यात्रा में साथ ले गए, ये ही कांग्रेस का असली चेहरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+