क्रिप्टोकरेंसी पर वित्त राज्यमंत्री का बड़ा बयान, ठाकुर ने ब्लॉकचेन को बताया उभरती टेक्नोलॉजी
नई दिल्ली। हाल के दिनों में क्रिप्टोकरेंसी के समर्थन में मजबूत तर्क आने के बीच भारत के वित्त राज्य मंत्री ने अनुराग ठाकुर ने भी वर्चुअल करेंसी के बारे में बड़ा बयान दिया है। वित्त राज्य मंत्री ने कहा ब्लॉकचेन को उभरती टेक्नोलॉजी बताते हुए कहा कि नए विचारों का खुले मन से मूल्यांकन, अन्वेषण और प्रोत्साहन करना चाहिए।

बिटकॉइन में हाल ही में टेस्ला के एलन मस्क जैसे बड़े उद्यमियों के निवेश के बाद दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। क्रिप्टोकरेंसी को बाजार में मान्यता देने के लिए मांग मजबूत हो रही है। भारत में भी इस पर बहस तेज है। इसी को लेकर वित्त मंत्रालय के स्टैंड के बारे में अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी।
संसद में आ सकता है प्रस्ताव
ठाकुर ने कहा "ब्लॉकचेन एक नई उभरती हुई तकनीक है। क्रिप्टोकरेंसी डिजिटल मुद्रा का एक रूप है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमें हमेशा खुले दिमाग से नए विचारों का मूल्यांकन, अन्वेषण और प्रोत्साहन करना चाहिए।"
वित्त राज्य मत्री ने आगे कहा "एक उच्च स्तरीय अंतर मंत्रालयी समिति का गठन किया गया था। सरकार समिति की सिफारिशों पर निर्णय लेगी और यदि कोई विधायी प्रस्ताव होगा तो उचित प्रक्रिया के बाद संसद में पेश किया जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications