'गाजा की बात करते हैं,बांग्लादेश के हिंदुओं की नहीं', अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को यूं लिया आड़े हाथों

Anurag Thakur News: बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी और कांग्रेस की चुप्पी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। अनुराग ठाकुर ने कहा, 'आप गाजा के बारे में चिंता जताते हो, लेकिन बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों (हिंदुओं) की दुर्दशा की बात नहीं करते।' बीजेपी सांसद की यह टिप्पणी शुक्रवार 09 अगस्त को लोकसभा सत्र के दौरान आई।

दरअसल, बांग्लादेश में सोमवार 05 अगस्त को शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफा देने और भारत आ जाने के बाद से हिंदु मंदिरों और घरों मं तोड़फोड़ की गई थी। इसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस से बात की।

Anurag Thakur

न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को उनकी नई भूमिका के लिए बधाई दी। साथ ही, बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस संबंध में पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट भी किया था।

अनुराग ठाकुर ने लोकसभा के शून्यकाल के दौरान विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लगातार घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा क्यों नहीं उठाया। उन्होंने कहा, जहां पूरा देश बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित है, वहीं विपक्षी नेता इस मुद्दे पर चुप हैं।'

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि जब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कार्यभार संभाल तो पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। लेकिन, साथ ही उन्होंने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने पूछा कि, 'कांग्रेस और राहुल गांधी को गाजा के बारे में इतनी चिंता क्यों है?, जबकि बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न की बात आती है तो वे चुप क्यों रहते हैं?।'

उन्होंने कहा कि वह (कांग्रेस) गाजा के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करती है, जबकि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचारों को नजरअंदाज करती है। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गाजा के बारे में लंबे-लंबे लेख लिखते हैं, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के बारे में उनके पास लिखने के लिए... कहने के लिए कुछ नहीं है।"

भारत-बांग्लादेश सीमा की निगारानी करेंगी 5 सदस्यीय टीम
खबर के मुताबिक,केंद्र सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा (आईबीबी) पर स्थिति की निगरानी के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेशी अधिकारियों के साथ संवाद बनाए रखेगी। बीएसएफ, पूर्वी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक रवि गांधी इस समिति की अध्यक्षता करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+