जामिया गोलीकांड पर अनुराग कश्यप ने किया ट्वीट, लिखा- सरकार आतंकवादी पैदा कर रही है
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) प्रदर्शनकारियों पर नाबालिग युवक द्वारा गोली चलाने के बाद से इस घटना को लेकर बवाल मचा हुआ है। मोदी सरकार के खिलाफ पहले से ही आक्रामक रूख अपनाने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने एक बार फिर इस मुद्दे पर बीजेपी और सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को घेरा है।

बीजेपी और मोदी सरकार की आलोचना की
गौरतलब है कि अनुराग कश्यप पहले भी कई मुद्दों पर बीजेपी और मोदी सरकार की आलोचना कर चुके हैं। जेएनयू छात्रों पर हुए हमले के खिलाफ वह मुंबई में धरना प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे। अनुराग पिछले कुछ समय से केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते आए हैं। जामिया इलाके में हुई फायरिंग को लेकर भी उन्होंने एक ट्वीट किया और तीखा बयान दिया है।
यह सरकार साफ़ साफ़ कह रही की जय श्रीराम और भारत माता की जय बोल के , हिंदुत्व के नाम ओर जो चाहे करो , मारो , काटो , हम कुछ नहीं होने देंगे । अब ही शक है की सरकार और पार्टी ही आतंकवाद पैदा कर रहे हैं ?
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) January 30, 2020
अनुराग कश्यप ने ट्वीट में लिखी ये बात
अनुराग कश्यप ने ट्वीट में लिखा, यह सरकार साफ-साफ कह रही की जय श्रीराम और भारत माता की जय बोल के, हिंदुत्व के नाम ओर जो चाहे करो, मारो, काटो, हम कुछ नहीं होने देंगे। अब ही शक है की सरकार और पार्टी ही आतंकवाद पैदा कर रहे हैं ? उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा,और कमाल की बात यह कि इन सारे हिंदुत्व आतंकवादियों को लगता है वो देशभक्त हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी ने पिछले 6 सालों में यह हासिल किया है, मुबारक हो।

इससे पहले भी की थी केंद्र सरकार की आलोचना
हाल ही में उनका एक ट्वीट फिर चर्चा में आया था जिसमें उन्होंने चौंकाने वाला दावा किया है। अनुराग ने अपने ट्वीट में लिखा, दोस्त का फोन आया कि कोई बात करना चाहता है किसी असिस्टेंट के नम्बर पे। मैंने दूसरे का नम्बर दिया। भाजपा के भारी भरकम व्यक्तित्व का फोन था, मुझे और बहुत सारे लोगों को धन्यवाद दिया और कहा मोटा भई से सब त्रस्त हैं। अनुराग ने आगे लिखा, अंदर भी वैसा ही शासन चलाते हैं जैसा बाहर, सबको 8 तारीख का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: जामिया फायरिंग: फेसबुक ने आरोपी का अकाउंट किया डिलीट, कमेंट और like करने वालों पर भी लेगा एक्शन












Click it and Unblock the Notifications