अनुराग कश्यप के वकील ने जारी किया बयान, कहा-'यौन शोषण के आरोपों से बेहद दुखी है मेरा क्लाइंट'
नई दिल्ली। मशहूर फिल्मफेमकर अनुराग कश्यप पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद अनुराग कश्यप लगातार लोगों के निशाने पर हैं, तो वहीं सोशल मीडिया पर काफी लोग अनुराग को ट्रोल भी कर रहे हैं तो वहीं ये मामला अब संसद में भी पहुंच गया है, सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद रुपा गांगुली संसद परिसर में प्रदर्शन भी किया और अनुराग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अनुराग कश्यप के वकील ने जारी किया बयान
तो वहीं अब फिल्ममेकर के वकील ने इस मसले पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर बयान की फोटो शेयर कर लिखा कि यह मेरी वकील प्रियंका खिमानी का स्टेटमेंट है, मेरी तरफ से। थैंक्यू। मालूम हो कि इस बयान में प्रियंका ने कहा है कि उनके क्लाइंटपर यौन शोषण के झूठे आरोप लगाए गए हैं और इससे वह बेहद आहत हैं।
Recommended Video

'जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं'
आपको बता दें कि इससे पहले पायल के यौन शोषण के आरोपों पर अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया था कि क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में, चलो कोई नहीं, मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया, थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम, बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।

'पता नहीं कहां कहां से तीर छोड़ें जाने वाले हैं'
अनुराग कश्यप ने रिएक्शन देते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं। यह बस शुरुआत है । बहुत फोन आ चुके हैं, कि नहीं मत बोल और चुप हो जा । यह भी पता है कि पता नहीं कहां कहां से तीर छोड़ें जाने वाले हैं, इंतजार है ।
जानिए पायल घोष ने क्या कहा है?
मालूम हो कि अभिनेत्री पायल घोष ने कहा है कि अनुराग कश्यप ने उनके साथ गंदी हरकतें की थी, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए न्याय के लिए पीएम से गुहार भी लगाई है, अपनी पोस्ट में पायल ने लिखा था कि अनुराग कश्यप ने साल 2015 में बेहद बुरी तरीके से खुद को मुझ पर फोर्स किया था, पीएम नरेंद्र मोदी जी, प्लीज एक्शन लीजिए और देश को देखने दीजिए कि इस क्रिएटिव इंसान के पीछे के राक्षस को, मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है, मेरी सुरक्षा खतरे में है, प्लीज मदद कीजिए।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications