अनुराग कश्यप का दावा- बीजेपी में मोटा भाई से सब परेशान हैं, एक शख्स ने फोन पर बताई ये बात
नई दिल्ली। कभी अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों अपने ट्वीट से सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी में सब 'मोटा भाई' यानी की गृह मंत्री अमित शाह से परेशान हैं। अनुराग कश्यप ने अपने एक ट्वीट में दावा करते हुए लिखा है कि इस बात की जानकारी उन्हें बाजेपी के ही एक शख्स ने फोन पर दी है।

अनुराग कश्यप ने ट्वीट में किया ये दावा
सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने वाले अनुराग कश्यप समय-समय पर ट्वीट करते रहते हैं। हाल ही में उनका एक ट्वीट फिर चर्चा में आया है जिसमें उन्होंने चौंकाने वाला दावा किया है। अनुराग ने अपने ट्वीट में लिखा, दोस्त का फोन आया कि कोई बात करना चाहता है किसी असिस्टेंट के नम्बर पे। मैंने दूसरे का नम्बर दिया। भाजपा के भारी भरकम व्यक्तित्व का फोन था, मुझे और बहुत सारे लोगों को धन्यवाद दिया और कहा मोटा भई से सब त्रस्त हैं।
दोस्त का फ़ोन आया कि कोई बात करना चाहता है,किसी असिस्टेंट के नम्बर पे।मैंने दूसरे का नम्बर दिया।भाजपा के भारी भरकम व्यक्तित्व का फ़ोन था।मुझे और बहुत सारे लोगों को धन्यवाद दिया और कहा मोटा भई से सब त्रस्त हैं।अंदर भी वैसा ही शासन चलाते हैं जैसा बाहर।सबको ८ तारीख़ का इंतज़ार है।
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) January 29, 2020
भाजपा पर साधा निशाना
अनुराग ने आगे लिखा, अंदर भी वैसा ही शासन चलाते हैं जैसा बाहर, सबको 8 तारीख का इंतजार है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधाते हुए लिखा, समझ में यह नहीं आता की जब अंदर यह हाल है तो बाहर तो ये क्या ही करेंगे? तानाशाही का अन्त काफी दूर है। अंततः भाजपा आत्मघाती बम है। अनुराग कश्यप का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
समझ में यह नहीं आता की जब अंदर यह हाल है तो बाहर तो ये क्या ही करेंगे? तानाशाही का अन्त काफ़ी दूर है।अंततः भाजपा selfdetonating bomb है ।
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) January 29, 2020
पीएम मोदी पर कसा था तंज
ऐसा पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड डायरेक्टर ने केंद्र सरकार या बीजेपी पर निशाना साधा हो, उन्होंने पहले भी ऐसे कई ट्वीट किए हैं। अनुराग ने पीएम मोदी की 'परीक्षा पर चर्चा' को लेकर एक ट्वीट में तंज कसा था। उन्होंने लिखा कि बिल्कुल, कभी भी दबाव न बनाएं और ना ही उन पर किसी चीज का बोझ न डालें..नरेंद्र मोदी. जो आप कह रहे हैं पहले अपनी सरकार और पुलिस से उस पर अमल करने के लिए तो कहिए, उदाहरण द्वारा इसका नेतृत्व करें, बातों से नहीं, धन्यवाद।
यह भी पढ़ें: Saina Nehwal: देश के लिए 24 से ज्यादा जीत चुकी हैं मेडल, कई बार कॉपी पेस्ट ट्वीट के लिए हो चुकी हैं ट्रोल












Click it and Unblock the Notifications