अनुराग कश्यप की बेटी ने पूछा- 'पापा अगर मैं 'लेस्बियन' होती तो आप क्या करते', डायरेक्टर से मिला ये जवाब

अनुराग कश्यप की बेटी ने पूछा- 'पापा अगर मैं 'लेस्बियन' होती तो आप क्या करते', डायरेक्टर से मिला ये जवाब

मुंबई, 22 जून: बॉलीवुड फिल्ममेकर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप फिल्म इंडस्ट्री के सबसे क्रिएटिव डायरेक्टरों में से एक हैं। क्रिएटिव फिल्म मेकर होने के साथ-साथ अनुराग कश्यप एक खुले विचारों वाले पिता भी है। इस बात का पता फार्दस डे पर उनकी बेटी आलिया कश्यप द्वारा शेयर किए गए वीडियो से चला। अनुराग कश्यप अपनी बेटी आलिया कश्यप के लिए एक कूल डैड हैं। फादर्स डे के मौके पर आलिया ने पापा अनुराग के साथ अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में आलिया ने अनुराग कश्यप से कई ऐसे सवाल पूछे, जिसके बारे में शायद ही आम घरों में पिता और बेटी बात करते हैं। वीडियो में आलिया ने पापा अनुराग के साथ पीरियड्स, शादी के पहले सेक्स, नशा करने से जुड़ी कई सवालों को पूछा।

'पापा अगर मैं 'लेस्बियन' होती तो आप क्या करते'

'पापा अगर मैं 'लेस्बियन' होती तो आप क्या करते'

वीडियो की शुरुआत में आलिया ने पापा अनुराग कश्यप से पूछा, ''क्या होता अगर आपको पता चलता कि मैं लेस्बियन (समलैंगिक) हूं''। इस सवाल के जवाब में अनुराग कश्यप ने कहा, ''मैं इस बात से घबराता नहीं, बल्कि बातों तो समझने की कोशिश करता।'' सभी पैरेंट्स के लिए मैसेज देते हुए अनुराग कश्यप ने कहा, ''मैं सभी लोगों से यही कहूंगा कि जिस चीज को आप नहीं समझते हैं, उससे डरिए मत। वे माता-पिता बहुत ज्यादा ओवररिएक्ट हैं, जो बहुत ज्यादा डरते हैं। आपको अपने बच्चों को जज करने से पहले आपको सोचना चाहिए, अगर ये आपके साथ बचपन में हुआ होता और आपके माता-पिता नहीं समझते तो आपको कैसा लगता।''

पीरियड्स को लेकर अनुराग कश्यप ने कही ये बात

पीरियड्स को लेकर अनुराग कश्यप ने कही ये बात

बेटी के सवालों का जवाब देते अनुराग कश्यप ने पीरियड्स पर भी बात की। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट कर अनुराग की राय पर भी सवाल उठाया। जिसपर अनुराग कश्यप ने फिर से जवाब देते हुए कहा, ''मैं मासिक धर्म ( पीरियड्स) पर अपनी कोई राय क्यों रखूंगा? पुरुषों को इस पर कोई राय नहीं रखनी भी नहीं चाहिए क्योंकि वे इसका अनुभव नहीं करते हैं। हमें पीरियड्स और उससे जुड़े मिथक को सामान्य करने की जरूरत है। लोगों ने इसे इतना ज्यादा शर्म की बात बना दी है कि देश के कुछ हिस्सों को चुपचाप इससे निपटने के लिए मजबूर किया है। लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए।"

'अगर मैं प्रेग्नेंट हो गई तो आप क्या करेंगे'

'अगर मैं प्रेग्नेंट हो गई तो आप क्या करेंगे'

अनुराग से बेटी आलिया ने पूछा, 'अगर मैं प्रेग्नेंट हो गई तो आप क्या करेंगे'। अनुराग ने कहा, ''मैं पूछूंगा कि क्या आप इस बात को लेकर पूरी तरह सुनिश्चित हैं, क्या आप इसे कैरी करना चाहते हैं, आप जो कुछ भी करना चाहते हैं, मैं उसमें आपका साथ दूंगा। आपक एक्सपेप्ट करूंगा। मेरी बेटी जो भी करेगी मैं उसमें आपको साथ दूंगा। हालांकि मैं ये भी कहूंगा कि हर चीज के लिए आपको एक कीमत चुकानी होती है, लेकिन आखिर में तब भी मैं आपके साथ रहूंगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+