बॉलीवुड से एक और दुख भरी खबर, अनुराधा पौडवाल के बेटे का निधन
नई दिल्ली: ऐसा लगता है कि साल 2020 बॉलीवुड के लिए काफी बुरा जा रहा है। एक के बाद एक दुख भरी खबरें लगातार बी टाउन से सामने आ रही हैं। पहले ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने सबको झंकझोर दिया था। इसके बाद अब बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आई है, जहां भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया। उनके निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।
Recommended Video

किडनी का चल रहा था इलाज
जानकारी के मुताबिक उन्हें लंबे वक्त से किडनी संबधित बीमारी थी। इसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार सुबह किडनी फेल होने से उनका निधन हो गया। वहीं दूसरी ओर अनुराधा पौडवाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके बेटे आदित्य की उम्र अभी 35 साल ही थी।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम था दर्ज
अनुराधा पौडवाल देश की जानी-मानी भजन गायिका हैं। उनके बेटे आदित्य भी मां के रास्ते पर चले और भजन गाना शुरू कर दिया। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में संगीत निर्देशक के रूप में अपनी पहचान बना ली। ऐसे में उनका नाम सबसे कम उम्र के संगीत निर्देशक के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। उन्होंने भक्ति संगीत पर और ज्यादा मेहनत करने की बात कही थी। उनके निधन पर कई बड़ी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

दो दिन पहले कॉमेडियन का हुआ था निधन
जाने-माने तमिल कॉमेडियन वादीवेल बालाजी का गुरुवार को 45 साल की उम्र में निधन हो गया। फिल्म कॉलमिस्ट श्रीधर पिल्लई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। वादीवेल बालाजी के निधन पर तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर शोक प्रकट किया है। चैनल 'विजय टीवी' के मशहूर कॉमेडियन वादीवेल बालाजी ने कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाने के अलावा, मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया था। वादीवेल काफी लंबे समय से बीमार थे और चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

एक्ट्रेस ने लगाई फांसी
आपको बता दें कि इसी हफ्ते तेलुगु टीवी इंडस्ट्री से भी एक बुरी खबर आई थी। बीते मंगलवार को तेलुगु टीवी एक्ट्रेस श्रावणी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। श्रावणी हाल ही में टीवी सीरियल मनसु ममता में नजर आईं थी। जानकारी के मुताबिक, श्रावणी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने देवराज रेड्डी नामक शख्स के उत्पीड़न से तंग आकर खुदकुशी की है।
-
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
'मैं कुछ खाकर मर जाऊंगी', Monalisa की मां हुईं परेशान, मुस्लिम मर्द से शादी पर काटा ऐसा बवाल, अब क्या होगा? -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Oscars 2026: किस फिल्म ने जीते सबसे ज्यादा ऑस्कर? किन स्टार्स और मूवीज के नाम हैं बड़े रिकॉर्ड? -
Oscars 2026: 'इन मेमोरियम' सेगमेंट से बाहर रखे गए Dharmendra, नहीं दी गई श्रद्धांजलि, गुस्सा हुए भारतीय फैंस -
Oscars 2026 Best Actress: जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, संघर्ष और टैलेंट से ऐसे जीता दिल -
Oscars 2026 Geeta Gandbhir: डायरेक्टर गीता गांधबीर को नहीं मिला ऑस्कर, भारत के हाथ लगी निराशा -
Oscars 2026 Best Actor: माइकल बी. जॉर्डन ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, TV से शुरू होकर ऑस्कर तक की कहानी -
Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट












Click it and Unblock the Notifications