Anupam Kher News: वंदे भारत में सफर कर गदगद हुए अनुपम खेर, साझा की बचपन की यादें, PM मोदी को दिया ये संदेश

Anupam Kher Vande Bharat Train Experience: क्या आपने कभी ऐसा सफर किया है, जो आपको बचपन की यादों में ले जाए और साथ ही आपके दिल में गर्व का अहसास भर दे? ऐसा ही अनुभव बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को हुआ, जब उन्होंने वडोदरा से मुंबई तक का सफर वंदे भारत ट्रेन में किया। इस सफर ने न केवल उन्हें पुरानी यादों में डुबो दिया, बल्कि उन्होंने भारतीय रेलवे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से धन्यवाद भी कहा।

सफर के दौरान, अनुपम खेर के साथ यात्रियों ने सेल्फी भी खींचवाई। जैसे ही ट्रेन के अंदर अनुपम खेर पहुंचे, साफ-सफाई देख इंप्रेस हो गए। बड़ी ही सरलता से अनुपम को अपनी सीट मिल गई और विंडो सीट पर बैठकर अनुपम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपना सफर का अनुभव साझा किया। इस दौरान उन्होंने बचपन की पुरानी यादों के पन्नों को पलटा। आइए जानते हैं क्या कुछ कहा अनुपम खेर ने...?

Anupam Kher Vande Bharat Train

वंदे भारत ट्रेन में अनुपम खेर का खास अनुभव
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वंदे भारत ट्रेन में अपने सफर का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने ट्रेन के सफर को 'अद्भुत' बताया और कहा, 'मुझे अपने भारतीय होने पर गर्व है। मैंने यूरोप की कई ट्रेनों में यात्रा की है, लेकिन वंदे भारत का अनुभव उन सबसे बेहतर है।'

खेर ने ट्रेन की साफ-सफाई और यात्रियों के व्यवहार की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि ट्रेन समय की बेहद पाबंद है-वडोदरा से मुंबई के लिए यह ट्रेन सटीक 7 बजे चली और 7:02 पर स्टेशन से रवाना हो गई। ट्रेन में मिलने वाले खाने और सेवाओं से भी वे बहुत खुश नजर आए।

ये भी पढ़ें- Vijay 69 Review: अनुपम खेर आंखों में आंसू ला देंगे, अपने पैरेंट्स के लिए एक बार जरूर देखें ये फिल्म

बचपन की 'कालका मेल' की यादें
वंदे भारत की आधुनिकता ने अनुपम खेर को उनके बचपन की साधारण, लेकिन खास ट्रेन यात्राओं की याद दिला दी। उन्होंने कालिका मेल में पठानकोट से सफर का मजेदार किस्सा साझा किया। उस समय, सीट पाने के लिए परिवार का एक सदस्य पहले थैला या रुमाल रखकर सीट पर कब्जा जमा लेता था, फिर बाकी सदस्य खिड़की से अंदर घुसते थे।

पीएम मोदी और रेलवे मंत्रालय को धन्यवाद
अपने वीडियो में अनुपम खेर ने भारतीय रेलवे की इस अद्भुत प्रगति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलवे मंत्रालय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'देश बदल गया है। वंदे भारत जैसी ट्रेनें हमारी विकास यात्रा का सबूत हैं।' रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी खेर के इस वीडियो को साझा करते हुए इसे 'विकास यात्रा का सारांश' कहा।

वंदे भारत: आधुनिक भारत का गर्व
अनुपम खेर के शब्दों में, वंदे भारत ट्रेन सिर्फ एक यात्रा का साधन नहीं है, यह आधुनिक भारत का प्रतीक है। यह ट्रेन न केवल सुविधा और आराम देती है बल्कि समय की पाबंद और तकनीकी रूप से उन्नत है। यात्रियों का इसे लेकर उत्साह और खेर की तारीफ यह साबित करती है कि भारतीय रेलवे ने सही दिशा में कदम बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें- IRCTC Down: 'कृपया बाद में प्रयास करें', IRCTC की वेबसाइट डाउन, अधर में टिकट बुकिंग! जानें कब ठीक होगी समस्या?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+