Vijay 69 Review: अनुपम खेर आंखों में आंसू ला देंगे, अपने पैरेंट्स के लिए एक बार जरूर देखें ये फिल्म
फिल्म- विजय 69
स्टारकास्ट- अनुपम खेर, चंकी पांडे, मिहिर आहूजा, गुड्डी मारुति
डायरेक्टर- अक्षय रॉय
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
स्टार- ****
Vijay 69 Review: बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक अनुपम खेर इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'विजय 69' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म 'विजय 69' आज यानी 8 नवंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है।
अनुपम खेर की दमदार फिल्म
इस फिल्म में अनुपम खेर ने 69 साल के एक शख्स विजय मैथ्यू का किरदार निभाया है जो कि उम्र के इस पड़ाव में अपे सपने को पूरा करना चाहता है। अगर आप भी कोई सपना देखते हैं और उसे पूरा करने की चाह रखते हैं तो ये फिल्म आपको पसंद आ सकती है।

फिल्म की कहानी
-फिल्म 'विजय 69' की कहानी 69 साल के एक ऐसे शख्स की जिसके पास ये बताने को नहीं है कि उसने जिंदगी में क्या किया है। अगर वो इस दुनिया से चला गया तो उसकी फेयरवेल स्पीच पर क्या बोला जाएगा।
-दरअसल जब कोई उससे पूछता है कि आपने जिंदगी में क्या किया तो उसके पास कोई जवाब नहीं होता है। ऐसे में वह तय करता है कि वो ट्रायथलॉन करेगा, जिसमें 1.5 किलोमीटर स्विमिंग, 40 किलोमीटर साइक्लिंग और 10 किलोमीटर रनिंग शामिल है।
-वहीं लोगों को मुताबिक जिस शख्स का एक पैर कब्र में है वो ये सब एकसाथ कैसे कर सकता है और क्या वो ये कर पाएगा। इसे समझने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
कैसी है फिल्म
-ये फिल्म प्रेरणादायक मूवीज में से एक है। ये फिल्म आपको काफी इंस्पायर करेगी। इस फिल्म को देखते ही आप अपने पैरेंट्स और ज्यादा प्यार करने लगेंगे।
-ये फिल्म आपको पैरेंट्स के सपनों के बारे में सोचने के लिए मजबूर कर देगी।
-ये फिल्म आपको काफी इमोशनल करेगी, आपकी आंखों से आंसू आ जाएंगे।
-इस तरह की फिल्में लोगों को सिर्फ एंटरटेन नहीं करती, बहुत कुछ देकर जाती है और ये जो बहुत कुछ होता है ये हमें और कहीं मिल नहीं पाता।
फिल्म की स्टारकास्ट और एक्टिंग
-अनुपम खेर ने विजय के किरदार को जिस तरह से निभाया है, वो काबिले तारीफ है। जो जिद, जो जुनून, जो एनर्जी उन्होंने 69 साल में दिखाई है वो हर कोई नहीं कर सकता है। वो आज की जेनरेशन के बच्चों के साथ भी इस फिल्म में गजब की ट्यूनिंग बैठाते नजर आते हैं।
-चंकी पांडे ने भी कमाल का काम किया है। उनका किरदार देखकर लगेगा कि ऐसा दोस्त तो हमारे पास भी होना चाहिए।
-गुड्डी मारुति को बहुत दिनों बाद स्क्रीन पर देखकर काफी अच्छा लगता है। उनका काम बहुत ही शानदार है।
-मिहिर आहूजा ने भी बहुत ही दमदार एक्टिंग की है। उन्होंने अपने अभिनय से काफी इंप्रेस किया है।
डायरेक्शन
अक्षय रॉय इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। उन्होंने अब्बास टायरवाला के साथ मिलकर इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। अक्षय के डायरेक्शन को फुल नंबर मिलने चाहिए। उन्होंने न सिर्फ मां बाप के सपनों पर फिल्म बनाई है बल्कि इसे आज की पीढ़ी के साथ जोड़ा भी है। उन्होंने इमोशन्स को एक अच्छी कहानी में पिरोया है। ऐसे में ये फिल्म एक बार जरूर देखें।












Click it and Unblock the Notifications