अनुपम खेर ने FTII के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा
Recommended Video

नई दिल्ली। अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के चेयरमैन पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया हैं। अनुपम खेर ने अपने बिजी शेड्यूल का हवाला देते हुए FTII पुणे के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया हैं।

इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्ट मिनिस्ट्री को अपना इस्तीफा सौंपते हुए खेर ने कहा कि वे अमेरिका में एक शो के लिए जा रहे हैं, जहां उन्हें 9 महीनों तक रहना होगा। खेर ने कहा कि वे 2018 से लेकर 2019 के बीच अमेरिका में रहेंगे और उसके बाद अगले कम से कम तीन साल के लिए इस शो में बिजी रहेंगे। अभिनेता अनुपम खेर ने अपना इस्तीफा इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्ट मिनिस्टर राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ को आज सौंप दिया।
राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने खेर का इस्तीफा स्वीकार करते हुए इंस्टिट्यूट में उनके योगदान और सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद भी कहा। बता दें कि खेर ने पिछले साल अक्टूबर में गजेंद्र चौहान की जगह ली थीं।
अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों बहुत व्यस्त बताए जा रहे हैं। खेर ना सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनने वाली 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में काम कर रहे हैं, बल्कि विदेशों में भी कई प्रोजेक्ट का हिस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications