अनुपम खेर ने बताया कैसी है पत्नी किरण खेर की तबीयत, ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं एक्ट्रेस

अनुपम खेर ने बताया कैसी है पत्नी किरण खेर की तबीयत, ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं एक्ट्रेस

मुंबई, 23 मई: अभिनेता अनुपम खेर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस किरण खेर के स्वास्थ्य के बारे में लगातार फैन्स को अपडेट करते रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद किरण खेर इन दिनों मल्टीपल मायलोमा नामक एक बीमारी से जूझ रही हैं, जिसको एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। किरण खेर इन दिनों इसका इलाज करा रही हैं। अनुपम खेर ने हाल ही में बताया है कि किरण खेर पहले से बेहतर हो रही हैं लेकिन कैंसर का इलाज मुश्किल है। किरण खेर कुछ दिनों पहले ही पति अनुपम खेर के साथ कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर उस दौरान ये अफवाह उड़ाई जा रही थी कि किरण खेर का निधन हो गया है। लेकिन उस वक्त भी अनुपम खेर ने इन अफवाहों को खारिज किया था।

Recommended Video

    Anupam kher ने बताया अब कैसी है kirron kher की तबीयत, Cancer से लड़ रहीं है जंग | वनइंडिया हिंदी
    अनुपम खेर ने कहा, किरण ठीक हो रही हैं पर ये मुश्किल है

    अनुपम खेर ने कहा, किरण ठीक हो रही हैं पर ये मुश्किल है

    टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए, अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, ''किरण खेर के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। लेकिन कैंसर का इलाज करवाना एक कठिन इलाज है। वह अक्सर कहती हैं कि लॉकडाउन और कोरोना वायरस की स्थिति ने चीजों को मुश्किल बना दिया है। इस उपचार से गुजरने वाले मरीजों को खुद को बिजी रखने के लिए कुछ-न-कुछ करना पड़ता है। लेकिन वो ना तो बाहर जा सकती हैं और ना ही लोगों से मिल सकती हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि किरण बेहतर स्वास्थ्य की ओर अग्रसर हो रही हैं।"

    'कभी किरण पॉजिटिव रहती हैं तो दूसरे पल कीमोथेरेपी के लिए जाती हैं'

    'कभी किरण पॉजिटिव रहती हैं तो दूसरे पल कीमोथेरेपी के लिए जाती हैं'

    अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, ''वह (किरण खेर) ठीक हो रही हैं। कई दिन ऐसा होता है कि जब वह पॉजिटिव रहती हैं और फिर ऐसे दिन आते हैं जब कीमोथेरेपी के लिए जाती हैं, जो उनको कई तरह से प्रभावित करता है। हम सब अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं और वह भी कर रही हैं।''

    अनुपम खेर को ये भी लगता है कि इस तरह के कठिन इलाज से निपटने के लिए हर किसी को अपनी मानसिक स्थिति को मजबूत रखने की जरूरत है और उसकी पत्नी "उसके लिए हर संभव प्रयास" कर रही हैं।

    हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डी नीरो भी पूछ रहे थे किरण का हाल?

    हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डी नीरो भी पूछ रहे थे किरण का हाल?

    अभिनेता अनुपम खेर ने बताया कि हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डी नीरो, जो किरण खेर के दोस्त हैं, वो अक्सर किरण के बारे में पूछते हैं। अनुपम खेर ने कहा, "रॉबर्ट ने मुझे तब मैसेज किया था जब उन्हें किरण के स्वास्थ्य के बारे में पता चला था। उन्होंने मुझे मेरे जन्मदिन पर बधाई देने के लिए एक वीडियो भी भेजा था, और वह हर कुछ दिनों में किरण के स्वास्थ्य के बारे में पूछते रहते हैं। मैंने रोजर फेडरर के साथ उनका विज्ञापन देखने के बाद उन्हें मैसेज किया था, और जवाब में, वह केवल यह जानना चाहते थे कि मेरा परिवार कैसा है, और किरण खेर कैसी हैं?''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+