ट्विटर पर अब अनुपम खेर को लगा झटका, पूछा- महज 36 घंटे में मेरे 80000 फॉलोवर्स कैसे घट गए
नई दिल्ली, 11 जून। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और खुलकर अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय लोगों के बीच रखते हैं। वह सोशल मीडिया पर वीडियो, तस्वीर आदि साझा करते रहते हैं और अपने फैंस के साथ जुड़ते हैं। लेकिन ट्विटर पर जिस तरह से एकदम पर से अनुपम खेर के फॉलोवर्स कम हुए उसको लेकर अनुपम खेर ने ट्विटर से सवाल किया है। अनुपम खेर ने दावा किया है कि महज 36 घंटे के भीतर उनके 80 हजार फॉलोवर कम हो गए।

अनुपम खेर ने इस बाबत ट्वीट करके लिखा डियर ट्विटर और ट्विटर इंडिया, पिछले 36 घंटों में मेरे 80 हजार फॉलोवर कम हो गए, क्या आपके ऐप में यह कोई तकनीकी दिक्कत है या फिर कुछ और हो रहा है। ये मेरा विचार है कोई शिकायत नहीं है। अनुपम खेर के इस ट्वीट पर अलग-अलग तरह की लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बेहतर हो कि आप कू ऐप पर आ जाएं। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा भी हो सकता है कि 80 हजार लोगों ने आपको अनफॉलो कर दिया हो या फिर जिन फेक लोगों ने आपको फॉलो किया था उन्होंने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया हो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि पीएम मोदी से ट्विटर की शिकायत करिए।
इसे भी पढ़ें- 'भाजपा डूबती हुई नैया है, हम नहीं होंगे सवार', गठबंधन की अटकलों पर बोले ओम प्रकाश राजभर
बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि किसी ट्विटर यूजर ने इस तरह की शिकायत की है। इससे पहले अमिताभ बच्चन और कंगना रनौत ने भी अपने फॉलोवर कम होने की शिकायत की थी। अमिताभ बच्चन के एक दिन में 20 हजार फॉलोवर कम हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने धमकी दी थी कि वह ट्विटर छोड़ देंगे। यही नहीं कंगना रनौत के खिलाफ तो ट्विटर ने कार्रवाई करते हुए उनके अकाउंट को ही सस्पेंड कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications