BMC की तोड़फोड़ पर बोले अनुपम खेर- बुल्डोजर कंगना के घर पर नहीं, मुंबई के जमीन और जमीर पर चली है
मुंबई। मुंबई की पीओके से तुलना कर और 'मूवी माफिया' से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगने वाली बात कहकर शिवसेना की आंखों की किरकिरी बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले के कुछ हिस्सों को बीएमसी ने बुधवार को गिरा दिया। महाराष्ट्र सरकार की ये कार्रवाई अब उसपर उल्टा पड़ता दिख रहा है। कंगना के समर्थन में आवाज उठने लगी है। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट करके कंगना के दफ्तर पर हुई कार्रवाई का विरोध किया है। अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में कहा है कि किसी के घरोंदे को इस तरह तोड़ना पूरी तरह से गलत है।
Recommended Video

प्रहार कंगना के घर पर नहीं, मुम्बई की जमीर पर हुआ है
कंगना के ऑफिस पर बीएमसी की इस कार्रवाई पर अफसोस जताते हुए अनुपम खेर ने लिखा, 'ग़लत ग़लत ग़लत है !! इसको bulldozer नहीं #Bullydozer कहते हैं। किसी का घरौंदा इस बेरहमी से तोड़ना बिल्कुल ग़लत है। इसका सबसे बड़ा प्रभाव या प्रहार कंगना के घर पर नहीं, बल्कि मुम्बई की ज़मीन और ज़मीर पर हुआ है। अफ़सोस अफ़सोस अफ़सोस है।' अनुपम ने इस ट्वीट के साथ एक उदासी वाला इमोजी भी बनाया है।

मधुर भंडारकर और रवीना टंडन ने भी कही ये बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कंगना के दफ्तर पर हुई इस कार्रवाई के बारे में लिखा, "तोड़ फोड़ करना, तबाही मचाना, दुखद दुखद।" वहीं मधुर भंडारकर ने कंगना को डटे रहने की बात कही है। मधुर भंडारकर ने कंगना रनौत के उस वीडियो को रीट्वीट किया है जिसमें उन्होंने दिखाया था कि किस तरह उनके दफ्तर को बुरी तरह तोड़ डाला गया है। इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए मधुर भंडारकर ने लिखा- मजबूत रहो। इसके अलावा मालिनी अवस्थी में अपने ट्वीट में लिखा, "एक स्त्री कलाकार का दफ्तर उसकी गैरमौजूदगी में तोड़ डाला गया। 2014 से लगातार देश में असहिष्णुता और फासिज़्म ढूंढने वाले ऐक्टिविस्ट,अवार्डवापसी गैंग, और तख्ती लिए तारिकाएं की आज मुम्बई में हुई इस अराजकता पर शातिर चुप्पी शर्मनाक है।"

कंगना ने उद्धव ठाकरे से कहा- तेरा घमंड टूटेटा
कंगना ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे तेरा घमंड टूटेगा। उन्होंने कहा, "उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है...कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़ के मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है। आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा। ये वक्त का पहिया है याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता। और मुझे लगता है कि तुमने मुझ पर बहुत बड़ा एहसान किया है। क्योंकि मुझे पता तो था कि कश्मीरी पंडितों पर क्या बीती होगी...आज मैंने महसूस किया है...और आज मैं इस देश को वचन देती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं, कश्मीर पर भी एक फिल्म बनाऊंगी। और अपने देशवासियों को जगाऊंगी। क्योंकि मुझे पता था कि ये हमारे साथ होगा। लेकिन मेरे साथ हुआ है...इसका कुछ मतलब है इसके कोई मायने हैं...और उद्धव ठाकरे ये जो क्रूरता आतंक है...अच्छ हुआ ये मेरे साथ हुआ...जय हिंद जय महाराष्ट्र। "












Click it and Unblock the Notifications