अनूप जलोटा संग इश्क फरमाने वाली जसलीन मथारू ने कर ली है शादी, क्या है Viral Video का सच?
मुंबई। भजन सम्राट अनूप जलोटा संग इश्क की बात करके पूरी इंडिया को हैरान कर देने वाली मॉडल-सिंगर जसलीन मथारू ने एक बार फिर से लोगों को चौंका दिया है, दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एकदम नई नवेली दुल्हन की तरह बेडरूम में बैठकर रोमांटिक गाने पर डांस कर रही हैं, वीडियो में जसलीन हाथों में चूंड़ा और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं, और साथिया फिल्म के गाने 'चुपके से लगजा गले, रात की चादर तले' पर डांस कर रही हैं।

जसलीन मथारू ने की गुपचुप शादी?
वीडियो वायरल होने के बाद चारों ओर ये ही चर्चा है कि आखिर जसलीन ने कब और किससे शादी की है और उन्होंने अपनी शादी क्यों छुपाई, इसी बीच टीओआई ने अपनी एक खबर में दावा किया है कि जसलीन ने किसी से शादी नहीं की है, वो बस गाना सुन रही थी तो उन्हें शादी वाली फीलिग महसूस हुई, जिसकी वजह से उन्होंने दुल्हन का रूप धरा, अगर वो कभी भी किसी से शादी करेंगी तो वो लोगों से कभी नहीं छुपाएंगी, बल्कि उसे जोर-शोर से बताएंगी, फिलहाल जसलीन का ये वीडियो इस वक्त सोशल पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अनूप और जसलीन ने कहा था-हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं
मालूम हो कि साल 2018 में बिगबॉस शो में अनूप और जसलीन दोनों ने कबूला था कि वो साढ़े तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, जसलीन ने कहा कि मुझसे ज्यादा अनूप उनके लिए बेकरार रहते हैं, अगर मैं इन्हें फोन ना करूं तो ये खुद दस बार फोन करते हैं, हमें घरवालों से छुपकर मिलना पड़ता है लेकिन अब बिग बॉस में हम खुल्लम-खुल्ला प्यार कर सकेंगे। जिसके बाद जसलीन के पिता ने कहा कि ये बात सुनकर हमारा पूरा परिवार सदमे में है, हालांकि शो से बाहर आते ही दोनों अपनी बात से पलट गए और कहा कि ये सबकुछ हमने बिग बॉस के कहने पर किया था और ये एक पब्लिसिटी स्टंट था।

'उससे रिश्ता आध्यात्मिक है, शारीरिक नहीं'
अनूप जलोटा ने कहा था कि जसलीन उनकी शिष्या है और हमेशा रहेगी, उससे उनका रिश्ता आध्यात्मिक है, शारीरिक नहीं, जबकि जसलीन ने कहा था कि अनूप जलोटा उनके लिए पिता तुल्य हैं इसलिए शादी में मेरा कन्यादान वो ही करेंगे और मेरे लिए लड़का भी वो ही खोजेंगे।

कौन हैं जसलीन मथारू
30 साल की जसलीन एक सिंगर-एक्टर हैं, वो अनूप जलोटा की गायिकी की फैन थीं और इसी वजह से उन्होंने उनसे संगीत सीखने का फैसला किया था। वो वैसे एक पंजाबी परिवार से हैं लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ है और वो वहीं पर पली-बढ़ी हैं। अपने कॉलेज में बेस्ट फीमेल सिंगर का खिताब जीत चुकीं जसलीन कई बड़े सिंगर्स जैसे मीका सिंह, सुखविंदर सिंह, अमजद खान के साथ स्टेज शो कर चुकी हैं। आप उनकी इंस्ट्रांगाम की तस्वीरों को देखकर उनकी ब्यूटी और हॉटनेस का अंदाजा लगा सकते हैं। जसलीन ने Love Day Love Day नाम से एक म्यूजिक एलबम में काम किया है तो वहीं उन्होंने साल 2013 में आई फिल्म 'डर्टी रिलेशन' में एक्टिंग भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications