चेन्नई: अमेरिका भेजा जा रहा प्राचीन शिवलिंग बरामद, जानिए कितने सौ वर्ष है पुराना ?

चेन्नई, 8 अप्रैल: चेन्नई में एयर कार्गो इंटेलिजेंस यूनिट ने पुख्ता सूचना के आधार पर एक प्राचीन शिवलिंग बरामद किया है, जिसके साथ नागभरणाम की प्रतिमा भी लगी हुई है। इसे गलत तरीके से अमेरिका ले जाया जा रहा था। चेन्नई कस्टम ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक्सपर्ट से जानकारी के आधार पर बताया है कि ये प्रतिमाएं दो सौ वर्षों से भी ज्यादा पुरानी हैं। यह शिवलिंग कांसे का है, जिसका वजन 4.56 किलो बताया गया है। चेन्नई कस्टम ने प्रतिमा के साथ बाकी चीजें भी जब्त की हैं, जिसकी जांच की जारी है।

Ancient Shivalingam being sent to America at Chennai airport recovered, dates back to early 1800

गलत तरीके से अमेरिका ले जाया जा रहा था प्राचीन शिवलिंग
चेन्नई में एयर कार्गो इंटेलिजेंस यूनिट को बड़ी सफलता मिली है और गलत तरीके से निर्यात के नाम पर भारत से अमेरिका ले जाए जा रहे अति प्राचीन शिवलिंग और उसके ऊपर मौजूद नागभरणाम की प्रतिमा को सुरक्षित बचा लिया है। बताया गया था कि यह शिवलिंग तमिलनाडु के कुम्भकोणम में एम्पोरियम से खरीदा गया है, लेकिन जांच में पता चला कि यह तमिलनाडु के गेडिलाम में एक शख्स से खरीदा गया है।

1800 के शुरुआती वर्षों का है शिवलिंग
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के विशेषज्ञों ने छानबीन के बाद पाया है कि यह प्रतिमा 1800 के शुरुआती वर्षों की है। कांसे की प्रतिमा का वजन 4.56 किलो है और ऊंचाई 36 सेंटीमीटर की है। बरामदगी के बाद कस्टम कानूनों की संबंधित धाराओं का इस्तेमाल करते हुए इसके साथ बाकी सामान और दस्तावेज भी जब्त कर लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दो दिन में दो बड़ी बरामदगी
चेन्नई कस्टम को दो दिनों में यह दूसरी बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 6 अप्रैल के चेन्नई कस्टम एयर कार्गो इंटेलिजेंस यूनिट ने 9.86 करोड़ कीमत की 42.2 किलो Pseudoephedrine जब्त की थी। इसे पेपर बोर्ड पैकिंग मटेरियल में संयुक्त अरब अमीरात भेजे जा रहे कंसाइमेंट से बरामद किया गया था। इस सिलसिले में तीन लोगों की गिरफ्तारियां हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+