VIDEO: शहीद के जनाजे में लगे पाक-विरोधी नारे, लोग बोले उल्लू के...
नैनीताल। कश्मीर के हंदवारा में गुरुवार को आतंकियों से लड़ते-लड़ते शहीद हुए सेना के विशेष बल के कमांडो लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। गोस्वामी उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और सात साल की बेटी है। शनिवार को उनका पार्थिक शरीर उनके पैतृक स्थान पर पहुंचा।

आज जब शहीद लांस नायक मोहन गोस्वामी का शव यात्रा निकाला तो पूरे इलाके के लोगों की आंखों में आंसू थे। माहौल गमगीन था लेकिन लोगों के दिलों में पाकिस्तान को लेकर गुस्सा जरुर दिखा। शव यात्रा में शामिल लोगों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाने शुरु कर दिए। वीडियो में देख लीजिए लोगों का पाकिस्तान के प्रति गुस्सा:












Click it and Unblock the Notifications