'एंटी नेशनल' और 'राजद्रोह' सर्च करने पर गूगल दिखा रहा है JNU
नई दिल्ली। एक बार फिर से दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने भारी गलती की है, अगर आप गूगल पर 'एंटीनेशनल' (राष्ट्रविरोधी) और 'सेडिशन' (राजद्रोह) जैसे शब्दों को सर्च करेंगे तो आपको गूगल पर जवाहर लाल नेहरू विवि का नक्शा दिखेगा।
यह कोई पहला मौका नहीं है जब गूगल की ओर से इस तरह की भयानक गलती हुई है। कुछ दिन पहले गूगल पर टॉप क्रिमिनल सर्च करने पर पीएम मोदी की तस्वीर दिखायी पड़ रही है जिसके लिए गूगल ने माफी भी मांगी थी।
हालांकि कम्प्यूटर के जानकार इसे एक टेक्निकल इशू मानते हैं जिसके कारण एल्गॉरिदम में चेंज हुआ है फिलहाल गूगल की ओर से अभी इस मसले पर कोई सफाई नहीं आयी है।













Click it and Unblock the Notifications