कश्मीर से आए सेबों पर भारत विरोधी नारे, 'हम लेके रहेंगे आजादी'
हरियाणा। हरियाणा के सिरसा में कश्मीर से आए सेबों की पेटी में सेबों पर भारत विरोधी नारे लिखे हुए हैं। सेबों पर भारत विरोधी नारे काली स्याही से लिखे गए हैं।

हरियाणा के सिरसा में एक सेब विक्रेता उस समय अंचभे में पड़ गया, जब उसने कश्मीर से सेबों पर स्कैच से कुछ लिखा देखा। अपने ठेले पर उसने इन सेबों को बेचने के लिए रखा था।

इन सेबों पर काले रंग के स्कैच से अंग्रेजी में कई संदेश लिखे गए हैं। इनमें 'हम लेकर रहेंगे आजादी' और 'भारत के कुत्तों वापस जाओं' जैसे भारत विरोधी नारे हैं।
गौरतलब है कि कश्मीर में पिछले तीन महीने से लगातार अशांति है। 8 जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के सेना के साथ एनकाउंटर में मारे जाने के बाद हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। घाटी के ज्यादातर हिस्सों में तीन महीने से कर्फ्यू है।
अलगाववादी लगातार कश्मीरी युवाओं को भड़का रहे हैं और सेना पर पत्थरबाजी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कश्मीर में पिछले तीन महीने में 1000 से ज्यादा गिरफ्तारियां और 70 से ज्यादा मौतें सेना की जवाबी कार्रवाई में हो चुकी हैं। अब कश्मीरी सेबों पर भारत विरोधी नारों की बात सामने आई है।












Click it and Unblock the Notifications