Hyderabad: एंटी करप्शन ब्यूरो ने नगर निगम अधीक्षक के घर मारी रेड, मिला नोटों का भंडार
Hyderabad News: हैदराबाद की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने निजामाबाद नगर निगम के अधीक्षक के यहां छापेमारी की। छापेमारी में करोड़ों रुपए का कैश, सोना और अचल संपत्ति सहित कुल 6.7 करोड़ रुपए का माल जब्त किया है।
एंटी करप्शन ब्यरों ने शुक्रवार 09 अगस्त को इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, यह छापेमारी नरेंद्र के खिलाफ दायर आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच का हिस्सा थी।

एंटी करप्श ब्यूरो की टीम नगर निगम अधीक्षक और प्रभारी राजस्व अधिकारी दसारी नरेंद्र के घर पहुंची और छापेमारी की। इस छापेमारी में एसीबी की टीम ने नरेंद्र के घर से 2.93 करोड़ रुपए नकद बरामद किए।
इसके अलावा, नरेंद्र, उनकी पत्नी और उनकी मां से जुड़े बैंक खातों में कुल मिलाकर 1.10 करोड़ रुपए जमा थे। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने 51 तोला (510 ग्राम) सोना भी जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 36 लाख रुपये है।
इसके अलावा, उन्हें 17 अचल संपत्तियां भी मिलीं, जिनकी कीमत 1.98 करोड़ रुपये आंकी गई है। कुल मिलाकर, इस कार्रवाई के दौरान जब्त की गई संपत्तियों की कीमत 6 करोड़ रुपये से अधिक है।
नरेंद्र के खिलाफ जांच भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत की जा रही है। विशेष रूप से, यह धारा 13(1)(बी) और 13(2) के अंतर्गत आता है, जो भ्रष्ट तरीकों से आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने से संबंधित है।
छापेमारी के बाद नरेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है। उसे हैदराबाद में एसपीई और एसीबी मामलों के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications