INDIA ब्लॉक में ही तैयार हो रही है ''एंटी कांग्रेस बेल्ट'', जानें किन नेताओं को है Congress से दिक्कत?

दिल्ली में 19 दिसंबर यानी आज विपक्षी इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं की चौथी बैठक होनी है। इस बैठक में गठबंधन के घटकदलों के अहम नेता शामिल होने वाले हैं। माना जा रहा है कि, बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हो सकती है।

लेकिन आज होने वाली बैठक से पहले इंडिया गठबंधन के कई नेता आपस में मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कल बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुलाकात की थी।

Anti Congress belt prepares in INDIA bloc itself, know which leaders have problems with Congress

इसी बीच अरविंद केजरीवाल ने आज तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से भी मुलाकात की है। केजरीवाल की इन मुलाकातों ने इंडिया गठबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि, इंडिया गठबंधन के अंदर एक कांग्रेस बेल्ट तैयार हो रही है। जो पार्टी पर सीट शेयरिंग में दवाब बना सके।

शिवसेना यूबीटी के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गठबंधन के कोऑर्डिनेटर का राग अलाप दिया है। इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे उद्धव ने कहा है कि अब समय आ गया है जब हम सभी को साथ बैठकर एक कोऑर्डिनेटर पर फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बगैर कोऑर्डिनेटर के एक चेहरा नहीं हो सकता है। उद्धव के बयान से पहले शिवसेना के मुखपत्र सामना ने अपने संपादकीय में कहा कि इंडिया गठबंधन को मोदी के खिलाफ एक चेहरे की, एक संयोजक की जरूरत है।

यही नहीं जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने भी सामना के संपादकीय का समर्थन किया है। केसी त्यागी ने कहा है कि हम एक साल बर्बाद कर चुके। बीजेपी बूथ लेवल पर काम कर रही है और हम अभी भी अपने मतभेद दूर करने की कोशिश में लगे हुए हैं। जेडीयू नेता ने कहा कि, सीट शेयरिंग से लेकर चुनाव प्रचार के नेतृत्व तक निर्णय क्षेत्रीय नेताओं को ही करना चाहिए। क्योंकि, नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी जैसे नेताओं को कांग्रेस के साथ एक मंच पर लाकर असंभव को संभव कर दिखाया था।

वहीं अगर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की बात करें तो वह भी लगातार पंजाब में कांग्रेस पर निशाना साधते नजर आए। बैठक से पहले लगातार दूसरे दलों के नेताओं के मुलाकात कर रहे हैं। माना जा रहा है कि केजरीवाल पंजाब में कांग्रेस से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। जिसे कांग्रेस मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में दोनों दलों के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है। जो इंडिया गठबंधन के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकती है।

पंजाब के बाद बंगाल में भी कांग्रेस और ममता के बीच टकराव देखने को मिल सकता है। ममता ने आज होने वाली मीटिंग से पहले सोमवार को कहा था कि, गठबंधन ने चीजों को व्यवस्थित करने में समय गंवा दिया है। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया इंडिया गठबंधन में सीएम पद के लिए दावेदार चुनाव परिणामों के बाद चुना जाएगा। बनर्जी ने ये भी कहा कि उनके राज्य में भी टीएमसी-कांग्रेस-वाम गठबंधन संभव है।

वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव भी गठबंधन में थोड़े नाराज नजर आए थे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ सीटों पर बात ना बन पाने के चलते अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि, अखिलेश यादव यूपी में अपनी पार्टी और गठबंधन में शामिल अन्य दलों के लिए सीटों का फार्मूला लेकर आए हैं। उनका मानना है कि, सभी दल अपनी ताकत और हैसियत के हिसाब से उत्तर प्रदेश में सीटें लें, न की सिर्फ अपना नंबर बढ़ाने के लिए सीट मांगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+