Citizenship Act Protests: पटना में भी मचा बवाल, प्रदर्शनकारियों ने लगाई बस में आग, कई पुलिसकर्मी जख्मी

नई दिल्ली। नागरिकता (संशोधन) कानून के देश के कई हिस्सों से लगातार विरोध-प्रदर्शन के बीच रविवार को दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने दक्षिण पूर्व दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में डीटीसी की कई बसों और एक अग्निशमन गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि इस हिंसक प्रदर्शन में कई पुलिसकर्मी और दो दमकलकर्मी जख्मी हो गए। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों से हिंसा ना करने और शांति बनाए रखने की अपील की है, तो वहीं अब खबर आ रही है कि बिहार की राजधानी पटना में भी कैब के खिलाफ प्रदर्शन उग्र हो गया है।

पटना में भी मचा बवाल, प्रदर्शनकारियों ने लगाई बस में आग

पीटीआई के खबर के मुताबिक पटना के अशोक राजपथ से लेकर कारगिल चौक तक के इलाके में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की है, इस बवाल में कई पुलिस कर्मियों के घायल होने की भी खबर आ रही है, प्रदर्शन कारी सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं।

बता दें कि कैब को लेकर सबसे पहले असम, मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश, पश्चिचम बंगाल और दिल्ली समेत कई राज्यों में विरोध हो रहा है। असम में इस तरह के प्रदर्शन में पांच लोग मारे भी जा चुके हैं। इस विरोध के बाद पीएम मोदी ने खुद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+