केरल के युवक की मौत, पिछले वर्ष गया था ISIS में शामिल होने

केरल का एक और युवक जो आईएसआईएस में शामिल होने के लिए गया था, उसकी ड्रोन हमले में मौत, परिवार ने की पुष्टि

कन्नूर। दुनियाभर में आतंक का सबसे खौफनाक चेहरा बनकर उभरा आतंकी संगठन आईएसआईएस भारत में अपनी जड़े जमाने की लगातार कोशिशें कर रहा है। केरल में एक और ऐसा मामला सामने आया है जहां युवक ने आईएस में शामिल होने के लिए पिछले वर्ष घर से चला गया था। घरवालों ने बताया कि उनके पास जो मैसेज आया है उसके अनुसार उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।

terror

केरल के इस युवक की पहचान मारवान इस्माइल के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 23 वर्ष है और वह केरल के त्रिकरीपुर का रहने वाला है। इस्माइल के दूसरे दोस्त अशफाक मजीद को एक टेलीग्राम आया जिसमें लिखा हुआ था मारवान शहीद। मारवान के परिवार का कहना है कि मारवान 2016 में मई माह में आईएस में शामिल होने के लिए घर से गया था, वह 21 सदस्यीय टीम का हिस्सा था।

इसे भी पढ़ें- 15 अगस्त स्पेशल: रुखसाना कौसर जिसने पिता की जान बचाने के लिए आतंकियों से लिया लोहा

Recommended Video

    Anantnag Terrorist loot Bank । वनइंडिया हिंदी

    परिवार का मानना है कि मारवान अफगानिस्ता के नांगारहार में था, जिसपर आईएस का कब्जा है, उसकी ड्रोन हमले में मृत्यु हो गई, इस हमले कई और लोगों की भी मौत हो गई है। इस ग्रुप के चार लोगों की पहचान हुई है, जिसमें टीके हसीफुद्दीन याहिया, शाजीर अब्दुल्ला, मुर्शीद की पहले ही मौत हो चुकी है। इन लोगों की मौत की पुष्टी इसी टेलीग्राम के जरिए की गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+