Train derail: ओडिशा में एक और ट्रेन हादसा, मालगाड़ी की कई बोगियां पटरी से उतरीं
ओडिशा में सोमवार को एक और ट्रेन हादसा हो गया, जहां मालगाड़ी की कई बोगियां पटरी से उतर गईं। ये ट्रेन निजी सीमेंट कंपनी की थी।

ओडिशा में फिर से एक ट्रेन हादसा हुआ है, जहां बरगढ़ में मालागाड़ी की कई बोगियां पटरी से उतर गईं। हालांकि घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। रेलवे ने साफ किया कि ये मालगाड़ी एक निजी सीमेंट एजेंसी की है। उसके संचालन में भारतीय रेलवे को कोई रोल नहीं है।
जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी चूना पत्थर लेकर जा रही थी, तभी बरगढ़ में उसकी पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। जिस पर ड्राइवर ने तुरंत इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। घटना के बाद उस रूट की ट्रेनों को रोक दिया गया। फिलहाल ट्रेन को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश शुरू कर दी गई है।
#WATCH | Some wagons of a goods train operated by a private cement factory derailed inside the factory premises near Mendhapali of Bargarh district in Odisha. There is no role of Railways in this matter: East Coast Railway pic.twitter.com/x6pJ3H9DRC
— ANI (@ANI) June 5, 2023
मामले में ईस्ट कोस्ट रेलवे का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से एक निजी सीमेंट कंपनी की नैरो गेज साइडिंग है। कंपनी द्वारा रोलिंग स्टॉक, इंजन, वैगन, ट्रेन ट्रैक (नैरो गेज) सहित सभी बुनियादी ढांचे का रखरखाव किया जा रहा है। ऐसे में साफ किया जाता है कि इस ट्रेन की आवाजाही में भारतीय रेलवे का कोई रोल नहीं है।
बालासोर में हुआ था हादसा
बीते शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था, जहां तीन ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 275 लोगों की मौत हुई, जबकि एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए। जिनका ओडिशा के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।
सीबीआई जांच की सिफारिश
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक इलेक्ट्रिक प्वाइंट मशीन और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की वजह से हादसा हुआ। इसमें किसकी गलती है, इसको लेकर जांच की जा रही। रेलवे ने मामले में सीबीआई जांच की भी सिफारिश कर दी है। ऐसे में केंद्रीय एजेंसी मामले में हर सवाल का जवाब खोजेगी।
वहीं रेल मंत्री अभी ओडिशा में ही हैं। वो घटना वाले दिन से बालासोर में राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शनिवार को मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। हालांकि विपक्षी दल लगातार रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications