पकड़ा गया पाक का 'जासूस' कबूतर, पंख पर लिखा था मोबाइल नंबर

अमृतसर। अमृतसर से लगे पाकिस्‍तान बॉर्डर के पास अजनाला कस्‍बे में लोगों को एक कबूतर मिला है जिसके पंखों पर मोबाइल नंबर और ऊर्दू में कुछ लिखा है। लोग इसे पाक की तरफ से करायी जा रही जासूसी से जोड़ कर देख रहे हैं जबकि पुलिस इसे रुटीन बता रही है। हालांकि कबूतर के पंख पर जो नंबर लिखे हैं उसकी छानबीन भी हाे रही है।

Another 'Pak' pigeon lands in Ajnala

कस्‍बे में केबल का काम करने पवन ने पुलिस को बताया कि कबूतर अचानक उसके कंधे पर आकर बैठ गया। उसने बताया कि कबूतर के पंख पर लाल रंग से नंबर 03139040167 तथा ऊर्दू में कुछ लिखा था। कबूतर के पंखों पर कुछ जगह नीला रंग भी पोता हुआ है। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि यह नंबर पाकिस्‍तान का है।

साइकोलाजिकल ट्रायल के तहत आते हैं कबूतर

रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक जम्मू और पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर छोटे-छोटे गांवों में रहने वाले लोगों को उकसाने के इरादे से पाकिस्तान एक 'मनोवैज्ञानिक अभियान' के तहत धमकी भरे और भटकाने वाले संदेशों के साथ कबूतर और गुब्बारे भेजता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+