एक बार फिर से इंडिगो के विमान को करनी पड़ी आपात लैंडिंग

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस के विमान में एक बार फिर से तकनीकी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी के बागडोगरा से उड़ान भरने वाली इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी आई थी, जिसकी वजह से विमान को वापस लौटना पड़ा। विमान में कुल 180 यात्री सवार थे। विमान ने आज दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही मिनट के बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई जिसकी वजह से विमान को वापस लौटना पड़ा। इंडिगो के विमान को वापस 1 बजे बागडोगरा एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा।

indigo

इंडिगो की विमान संख्या 6ई-958 ने उड़ान भरने के कुछ ही मिनट के बाद वापस बागडोगरा एयरपोर्ट पर लैंड किया। यह विमान ए320 नियो एयरबस है। जैसे ही विमान के भीतर इंजन में गड़बड़ी की खबर आई उसके बाद पायलट को मजबूरन विमान को वापस लैंड कराना पड़ा। यहां गौर करने वाली बात यह है कि इंडिगो उन विमान का इस्तेमाल करती है जिसमे अक्सर गड़बड़ी देखने को मिली है। इस इंजन को अमेरिका की कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी ने तैयार किया है। इससे पहले भी इंडिगो इन श्रेणी के विमान में गड़बड़ी देखने को मिली है।

हाल ही में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने इंडिगो को निर्देश दिया था कि वह अगले वर्ष 31 जनवरी तक सभी एयरबस ए320नियो में बदले हुए इंजन का इस्तेमाल करे। अगर कंपनी ऐसा करने में विफल रहती है तो उसे इन विमानों को उड़ाने की इजाजत नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+