आतिशी मारलीना के सनसनीखेज पत्र ने प्रशांत भूषण की मुश्किलें बढ़ायी
नई दिल्ली। योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को आम आदमी पार्टी की अहम कमेटियों से बाहर का रास्ता दिखाये जाने के बाद आप नेता आतिशी मारलीना का एक और धमाकेदार पत्र सामने आया है। आतिशी ने पार्टी को लिखे एक पत्र में इस विवाद के लिए शांति भूषण को जिम्मेदार ठहराया है।

सूत्रों की मानें तो मारलीना ने पत्र में लिखा है कि संजय सिंह प्रशांत और योगेंद्र यादव के विवाद को तकरीबव पूरी तरह से सुलझाने में कामयाब हो गये थे। लेकिन शांति भूषण ने जब आपसी शर्तों को मानने से इनकार कर दिया तो यह विवाद लोगों के सामने खुलकर आ गया।
आतिशी ने पत्र में लिखा है कि जब मैंने यह सुना कि आपने पार्टी की शर्तों को मानने से मना कर दिया बावजूद इसके कि आप इन सब शर्तों पर तैयार थे, तो मैं हैरान रह गयी। प्रशांत जी आपने शर्तों को इसलिए मानने से इनकार कर दिया क्योंकि शांति भूषण ने नहीं कह दिया था। मारलीना ने लिखा कि शांति भूषण ने घर छोड़ने की धमकी दे दी थी जिसके चलते प्रशांत भूषण ने शर्तों को मानने से इनकार कर दिया।
हालांकि मारलीना ने प्रशांत भूषण द्वारा उठाये गये सवालों का समर्थन किया है। लेकिन उन्होंने कहा कि जिस तरह से इन बातों को पब्लिक के बीच ले जाया गया वह दुखद है। वहीं प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव की तारीफ की लेकिन उन्होंने कहा कि हमारे रास्ते एक नहीं हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications