ओडिशा में बालासोर के बाद एक और हादसा, टाटा स्टील प्लांट में भाप की चपेट में आने से 19 लोग गंभीर घायल, VIDEO
Tata Steel Plant: ओडिशा में बालासोर ट्रेन हादसे के बाद आज एक और बुरी खबर सामने आई है। बालासोर के बाद अब टाटा स्टील कंपनी में बड़ा हादसा हो गया। ओडिशा ढेंकनाल में टाटा स्टील के मेरामंडली प्लांट में यह हादसा हुआ है। हादसे में 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
टाटा स्टील ने अपने बयान में कहा कि ओडिशा के ढेंकनाल में टाटा स्टील मेरामंडली वर्क्स में भाप के निकलने के कारण बीएफपीपी2 पावर प्लांट में हादसा हुआ है। हादसे की इस खबर से काफी दुख पहुंचा है। यह हादसा आज दोपहर 01:00 बजे हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि निरीक्षण कार्य के दौरान और साइट पर काम करने वाले 19 लोग भाप की चपेट में आ गए। जिससे कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के तुरंत बाद, सभी आपातकालीन प्रोटोकॉल सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया है। इसके साथ ही प्लांट को बंद कर दिया गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए कटक के अश्विनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंजीनियर और मजदूर चपेट में
Recommended Video
बताया जा रहा है कि इस हादसे में कम से कम 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कुछ गैस रिसाव के बाद भाप का पाइप फटने के बाद यह हादसा हुआ है। इस घटना में निरीक्षण कर रहे कुछ मजदूर और इंजीनियर घायल हो गए हैं। गर्म पानी गिरने से सभी लोग घायल हुए हैं।
19 लोग झुलसे
शुरुआत में इन सभी को प्लांट के अंदर मेडिकल यूनिट में प्राथमिक उपचार दिया गया था। ढेंकानाल के एसपी ज्ञानरंजन महापात्र ने कहा कि गर्म पानी ले जाने वाला वॉल्व खुल गया और इस घटना में करीब 19 लोग घायल हो गए हैं।
क्या बोले डॉक्टर
कटक स्थित अश्विनी अस्पताल के डॉ. सुब्रत जेना ने कहा कि कुल 19 मरीजों को यहां लाया गया था। ये सभी झुलस गए हैं। 19 मरीजों में से 2 मरीजों को फ्रैक्चर भी हुआ है। जिनमें से 6 मरीज 40 प्रतिशत से ऊपर जल चुके हैं। एक मरीज 70 प्रतिशत से अधिक जल चुका है। उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।
यह भी पढ़ें- ना फोन, ना बंगला, लो प्रोफाइल रहते हैं रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा, क्या कंपनी में नहीं हैं इनके शेयर?
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications