चेक करिए! कहीं आपके आधार कार्ड से कोई और तो नहीं चला रहा है मोबाइल

नई दिल्ली। एक ऐसे समय जब सरकार सभी को आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कराने पर जोर दे रही है, एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे सभी हैरान हैं। दरअसल, बीते 16 जनवरी को प्रिया नाम की एक महिला अपने आधार को मोबाइल से लिंक कराने एयरटेल सेंटर पहुंची तो उन्हें पता चला कि उनके आधार नंबर से पहले ही 9 अलग-अलग मोबाइल नंबर लिंक है। जिसके बाद एयरटेल सेंटर ने उनके मोबाइल को आधार से लिंक करने से मना कर दिया। प्रिया के लिए यह बड़ा झटका था।

प्रिया के जीवन का सबसे बड़ा झटका

प्रिया के जीवन का सबसे बड़ा झटका

एयरटेल सेंटर से लौटने के बाद प्रिया ने अपने इस अनुभव को ट्विटर पर लोगों से साझा किया। प्रिया ने बताया, 'आज मुझे अपने जीवन का सबसे बड़ा झटका लगा है। मेरे पास एक मोबाइल नंबर है जिसे मैं साल 2000 से ही यूज कर रही हूं। इस नंबर को लेकर मैं जब एयरटेल सेंटर पहुंची तो मुझे बताया कि मेरे आधार से 9 अलगृअलग नंबर लिंक है। आखिर ये हो क्या रहा है?' प्रिया का ये ट्वीट जल्द ही वायरल हो गया जिसके बाद आधार बनाने वाले कंपनी यूआईडीआई ने प्रिया को जवाब दिया। यूआईडीआई का जवाब भी कम दिलचस्प नहीं था।

आधार की तरफ से आया ये जवाब

आधार की तरफ से आया ये जवाब

यूआईडीआई ने आधार का बचाव करते हुए कहा, 'कम से कम आधार से आपको ये तो पता चल गया कि आपके आधार नंबर से कितने मोबाइल नंबर लिंक है। इससे पहले के सिस्टम में तो यूजर्स को पता ही नहीं चल पता था कि उसके द्वारा दिए पहचान पत्र से कितने मोबाइल कनेक्शन लिए गए हैं।' हालांकि इसके साथ ही यूआईडीआई ने प्रिया के ये भी बताया कि आप इस केस में मोबाइल कंपनी के खिलाफ ट्राई में केस कर सकती है। साथ ही आपके मोबाइल कंपनी को ये भी बताना होगा कि आपके आधार से कब और कौन सा मोबाइल नंबर लिकं हुआ।

एयरटेल ने सुनाई नहीं कहानी

एयरटेल ने सुनाई नहीं कहानी

मामले के सुर्खियों में आने के बाद एयरटेल ने कल इस मामले में प्रिया के सामने अलग ही कहानी रखी। एयरटेल ने प्रिया को बताया, 'आपके नाम से सिर्फ एक ही कनेक्शन है। कोई भी मोबाइल नंबर आपके आधार नंबर से लिंक नहीं है। आप जब एयरटेल सेंटर में गईं थी उस वक्त हमारे सॉफ्टवेयर में कुछ तकनीकी दिक्कत आ गईं थी जिसकी वजह से आपके आधार नंबर पर कई मोबाइल नंबर लिंक दिखाई दिए। हम इसे सही करने का प्रयास कर रहे हैं।' खैर, प्रिया का मामला तो सुर्खियों में आने के बाद हल होता हुआ दिख रहा है लेकिन कहीं आपके भी आधार से तो कोई मोबाइल नंबर लिंक कराके तो नहीं चला रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+