फैन ने की पद्म पुरस्कार की मांग तो अन्नू कपूर बोले- भाई, हम जैसे नालायकों को नहीं मिलता

नई दिल्ली। एक्टर अन्नू कपूर ने उनके लिए पद्म पुरस्कार की मांग करन वाले एक फैन को जवाब देते हुए कहा कि ये उनके जैसे 'नाकाबिल' लोगों के लिए नहीं है। इस फैन ने एक ट्विटर पर एक पोल कराया था, जिसमें अन्नू कपूर को पद्म अवार्ड को लेकर लोगों की सलाह मांगी गई थी। इसी पर अन्नू ने तंजिया लहजे में ये जवाब दिया। बता दें कि इस साल के पद्म पुरस्कारों की घोषणा हाल ही में (25 जनवरी) को की गई है। जिसमें फिल्मी दुनिया से कई नाम हैं।

 ट्विटर यूजर ने कराया अन्नू पर पोल

ट्विटर यूजर ने कराया अन्नू पर पोल

वीरपाल सिंह नाम के ट्विटर यूजर ने एक पोल कराया,जिसमें सवाल था, 'क्या फिल्म जगत के प्रसिद्ध कॉमेडियन, अभिनेता, निर्माता-निर्देशक, रेडियो होस्ट आदरणीय अन्नू कपूर साहब को पद्म अवॉर्ड मिलना चाहिए? कृपया वोट अवश्य करें। इस पोल में 92 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया। जिसके बाद अन्नू कपूर ने इस पर रिप्लाई किया।

अन्नू कपूर ने पोल पर दिया ये जवाब

अन्नू कपूर ने पोल पर दिया ये जवाब

अन्नू कपूर ने इस पोल पर जवाब देते हुए लिखा, 'धन्यवाद भाई। लेकिन पद्म पुरस्कार केवल योग्य और लायक लोगों को ही दिए जाते हैं। मुझे जैसे अयोग्य और नालायक को नहीं। फिर भी आपने मुझे याद किया, इसके लिए बहुत आभारी हूं।

कई यूजर्स ने कपूर के जवाब पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। अन्नू कपूर तीन दशक से ज्यादा समय से फिल्मों से जुड़े हैं। उनके नाम पर 'मंडी', 'सरदार', 'विक्की डोनर', 'जॉली एलएलबी' जैसी फिल्में हैं।

पद्म पुरुस्कारों को लेकर उठ रहे सवाल

पद्म पुरुस्कारों को लेकर उठ रहे सवाल

बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से घोषित किए गए पद्म पुरुस्कारों में छह बॉलीवुड हस्तियों के नाम हैं। इसमें कंगना रानौत, करण जौहर, एकता कपूर, अदनान सामी, सरिता जोशी और सुरेश वाड़कर शामिल हैं।

पुरस्कारों की घोषणा के बाद कुछ नामों के चयन पर, खासतौर से अदनान सामी को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। बता दें कि सिंगर सामी को 2015 में ही भारतीय नागिरकता मिली है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि ऐसा कौन का काम सामी ने किया, जिसके लिए उनको ये ईनाम दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+