तमिलनाडु में 2 बीजेपी दिग्गजों के बीच द्वंद, 18 सेकंड के Video में तस्वीर होगी साफ, जानिए क्या है मामला
लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सीटों में कमी के बाद कई राज्यों में संगठन के भीतर बड़े बदलाव की चर्चा के बीच तमिनाडु बीजेपी को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तमिनाडु बीजेपी के दो दिग्गज नेताओं के बीच तीखी बातचीत सामने आई। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शूट किया गया है, जिसको लेकर तिमिलसाई सौंदर्यराजन और के अन्नामलाई के बीच मतभेद का दावा किया जा रहा है।
एक वायरल वीडियो को लेकर तमिलनाडु बीजेपी में अंतर्कलह की बात सामने आई है। दावा किया गया है कि भाजपा के अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर अन्नामलाई और तमिलिसाई सुंदरराजन के बीच भी मतभेद हैं।

दरअसल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह से इतर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता तमिलिसाई सुंदरराजन के साथ एक तीखी बहस हुई। जिसके बाद के अन्नामलाई और तिमिलसाई के बीच आंतरिक कलह की बात कही जा रही है।
वीडियों में क्या?
अन्नामलाई और तमिलिसाई सुंदरराजन बातचीत का 18 सेकंड की क्लिप में, सौंदर्यराजन मंच पर अमित शाह और पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का अभिवादन करते हुए दिखाई दे रही हैं, जब वह उनके पास से गुजरती हैं। एक क्षण बाद, शाह उसे वापस बुलाते हैं और अपनी उंगली हिलाते हुए उससे कुछ बात करते हुए दिखाई देते हैं। विडियो को लेकर भाजपा के राज्य सोशल मीडिया सेल के उपाध्यक्ष कार्तिक गोपीनाथ एक्स पर एक पोस्ट की। जिसमें उन्होंने कहा, "यह अमित शाह जी की ओर से तमिलिसाई को दी गई कड़ी चेतावनी जैसा लगता है। लेकिन इस "सार्वजनिक" चेतावनी का कारण क्या हो सकता है? अनुचित सार्वजनिक टिप्पणियां? क्योंकि तमिलनाडु भाजपा इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई के समर्थक माने जाते हैं...।"
Heartiest congratulations to Shri @ncbn garu for being sworn in as the Chief Minister of Andhra Pradesh for the 4th time.
We are confident that the NDA govt led by you will take the State of Andhra Pradesh in the path of growth & prosperity.@naralokesh pic.twitter.com/GsZpcEG8Vl
— K.Annamalai (@annamalai_k) June 12, 2024
अन्नामलाई, तमिलिसाई सौंदर्यराजन के बीच मतभेद क्यों?
बीजोपी दो बड़े नेताओं के अन्नामलाई और तमिलिसाई सौंदर्यराजन के बीच मतभेद की बड़ी वजह है। दावा किया ये स्थिति लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने के भाजपा के फैसले पर अन्नामलाई और तमिलिसाई के बीच मतभेद की वजह से है। दरअसल, इससे पहले 6 जून को, एआईएडीएमके के पूर्व मंत्री एसपी वेलुमणि ने एआईएडीएमके के साथ भाजपा के विभाजन के लिए अन्नामलाई को दोषी ठहराया था। उन्होंने एक बयान में दावा किया कि अगर गठबंधन बरकरार रहता तो दोनों 30-35 सीटें जीत सकते थे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में न तो अन्नाद्रमुक और न ही भाजपा ने एक भी सीट जीती। एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक ने राज्य की 39 लोकसभा सीटों में से 22 और कांग्रेस ने 9 सीटें जीतीं। इस बार कई बीजेपी दिग्गज अपनी सीटें नहीं जीत पाए। इस लिस्ट में अन्नामलाई और सौंदर्यराजन का भी नाम शामिल है। अन्नामलाई कोयंबटूर और सौंदर्यराजन चेन्नई दक्षिण लोकसभा सीट ने मैदान में थीं, लेकिन इन दोनों नेताओं में से किसी ने अपनी सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications