Annamalai: BJP अध्यक्ष पद छोड़ते हैं अन्नामलाई, तो तमिलनाडु में भाजपा और उनका भविष्य कैसा होगा? 5 बड़ी बातें
Annamalai: तमिलनाडु में बीजेपी की राजनीति में एक नया मोड़ आ सकता है। खबरों के मुताबिक तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई, आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अन्नाद्रमुक (AIADMK) के साथ गठबंधन की राह आसान बनाने और राजनीतिक समीकरणों को मजबूत करने के लिए अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
वैसे इंडियन एक्सप्रेस की इस खबर के मुताबिक इस कदम को 'सजा' के रूप में नहीं देखा जा रहा है, बल्कि यह एक जातीय समीकरण से जुड़ी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। आइए, जानने की कोशिश करते हैं कि अगर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर अन्नामलाई अगर यह कदम उठाते हैं तो राज्य में बीजेपी और खुद उनके भविष्य में क्या परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

Annamalai: 1. अन्नाद्रमुक (AIADMK) की NDA में वापसी आसान होगी
अन्नामलाई के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद अन्नाद्रमुक की एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) में वापसी आसान हो सकती है। क्योंकि, अन्नामलाई के हमलों की वजह से ही एआईएडीएमके और बीजेपी का गठबंधन टूट गया था।
ऐसे में अन्नामलाई के प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने से एआईएडीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के लिए एनडीए में शामिल होने के लिए एक बहाना मिल सकता है।
BJP Tamil Nadu president: 2. दोनों दलों का जनाधार, DMK और इंडिया ब्लॉक के लिए चुनौती बन सकता है
अगर भाजपा (BJP) और अन्नाद्रमुक (AIADMK) 2026 के विधानसभा चुनावों में एक साथ गठबंधन करते हैं, तो दोनों दलों का जनाधार मिलकर डीएमके और इंडिया ब्लॉक के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है।
2021 के विधानसभा चुनाव में दोनों दलों का कुल वोट शेयर 36% के आसपास था, जबकि डीएमके का वोट शेयर 37.7% था। इन दोनों दलों के गठबंधन से यह आंकड़ा और बढ़ सकता है, जो डीएमके और इंडिया ब्लॉक के लिए एक गंभीर चुनौती पैदा करेगा।
Annamalai: 3. अन्नामलाई की लोकप्रियता को देखते हुए बीजेपी उन्हें तमिलनाडु में बड़ा चेहरा बनाए रख सकती है
अन्नामलाई की बढ़ती लोकप्रियता और उनके द्वारा की गई मेहनत के कारण, भाजपा उन्हें अध्यक्ष पद से हटने के बाद भी तमिलनाडु में बड़ा चेहरा बनाए रख सकती है। अन्नामलाई ने युवा मतदाताओं के बीच अपनी खास पहचान बनाई है, खासकर उनकी मजबूत और बिंदास राजनीति के कारण। अगर पार्टी उन्हें अध्यक्ष पद से हटा भी देती है, तो उनकी उपस्थिति और राजनीतिक शैली भाजपा के लिए बड़ी मददगार साबित हो सकती है।
BJP Tamil Nadu president Annamalai: 4. इस त्याग के बदले अन्नामलाई को भविष्य में बड़ा रिटर्न दे सकती है बीजेपी
अन्नामलाई अगर शीर्ष नेतृत्व के कहने पर अभी पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हैं, तो यह पार्टी का केवल एक रणनीतिक कदम हो सकता है, जो भविष्य में उन्हें भाजपा से बड़ा लाभ दिलवा सकता है।
बीजेपी नेतृत्व उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका सौंप सकता है, जैसे कि केंद्रीय मंत्री या कोई अन्य उच्च पद देकर। अन्नामलाई ने हमेशा अपने समर्थन और समर्पण को साबित किया है, और भाजपा उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में देख सकती है जो पार्टी के लिए भविष्य में और अधिक अहम साबित हो।
Annamalai: 5. अन्नामलाई और अन्नाद्रमुक की जुगलबंदी से भाजपा को मिल सकता है दोहरा फायदा
अगर भाजपा और अन्नाद्रमुक के बीच गठबंधन होता है, तो यह दोनों दलों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। भाजपा को अन्नाद्रमुक के प्रभाव और अनुभव का लाभ मिलेगा।
हालांकि यह कदम फिलहाल अन्नामलाई के लिए एक चुनौती हो सकती है, लेकिन यह भविष्य में उन्हें और भाजपा को बड़ा फायदा भी दे सकता है। उनकी लोकप्रियता और भाजपा के लिए तमिलनाडु में उनकी भूमिका अहम हो सकती है। इस गठबंधन से भाजपा और अन्नाद्रमुक दोनों को चुनावी फायदा मिल सकता है, और वे डीएमके और इंडिया ब्लॉक के लिए एक चुनौती बन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications