Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Annamalai: कौन हैं अन्नामलाई, 39 साल के नेता पर PM मोदी का अटूट विश्वास, 400 पार कराने में निभाएंगे बड़ा रोल!

K. Annamalai Profile: तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई कुप्पुसामी दक्षिण भारत में एक फायर ब्रांड और युवा नेता के तौर पर उभरे हैं। इस लोकसभा चुनाव-2024 में दक्षिण भारत में भाजपा के लिए वह गेमचेंजर साबित हो सकते हैं। 39 वर्षीय अन्नामलाई का राजनीतिक सफर 2020 में शुरू हुआ, जब वह IPS की नौकरी छोड़ भाजपा में शामिल हुए। एक साल बाद ही अन्नामलाई तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख बन गए।

K Annamalai Profile

क्यों अन्नामलाई पर है भाजपा के नेतृत्व को भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर जेपी नड्डा तक ने अन्नामलाई से काफी उम्मीदें पाल रखी है। भाजपा का नारा 'अबकी बार 400 पार' वाला सपना तब ही पूरा हो सकता है, जब साउथ इंडिया में पार्टी की स्थिति मजबूत होगी।

यूं तो अन्नामलाई तमिलनाडु से आते हैं, लेकिन, जब से वह लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरे हैं, तब से दक्षिण भारत के लगभग सभी राज्यों में उनका प्रभाव दिख रहा है।

K Annamalai Profile

राजनीति गलियारों में चर्चा है कि अन्नामलाई की वजह से दक्षिण भारत में इस बार भाजपा की स्थिति पहले से और मजबूत होते दिख रही है। ऐसे में भाजपा के '400 पार' वाले संकल्प को पूरा कराने में अन्नामलाई अहम भूमिका निभाएंगे। अन्नामलाई ने ये दावा भी किया है कि तमिलनाडु में अकेले बीजेपी इस बार 25 फीसदी वोट हासिल करेगी।

पीएम मोदी भी अन्नामलाई पर भरोसा करते हैं। हाल ही में अन्नामलाई ने कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका को दिए जाने को लेकर RTI दाखिल किया था, जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं में थे। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं अन्नामलाई?

K Annamalai Profile

अन्नामलाई इस बार पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। अन्नामलाई कोयंबटूर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं, उनका मुकाबला पूर्व मेयर गणपति पी. राजकुमार से है, जो 2020 में एआईएडीएमके छोड़ने के बाद डीएमके में शामिल हो गए थे।

who is K. Annamalai: कौन हैं अन्नामलाई?

  • अन्नामलाई का पूरा नाम अन्नामलाई कुप्पुसामी है। अन्नामलाई वर्तमान में तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
  • अन्नामलाई अगस्त 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे। अन्नामलाई भाजपा के किसी भी राज्य के अब तक के सबसे कम उम्र के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
  • अन्नामलाई राजनीति में आने से पहले आईपीएस (IPS) अधिकारी थे। अन्नामलाई 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इन्हें साउथ का सिंघम भी कहा जाता है।
  • अन्नामलाई इस्तीफा देते वक्त साउथ बेंगलुरु के डीसीपी (DCP) थे। उन्होंने मई 2019 में पुलिस विभाग से इस्तीफा दिया था। वो कर्नाटक के उडुपी जिले के एसपी भी रह चुके हैं।
  • अन्नामलाई तमिलनाडु के कोंगू क्षेत्र के करूर जिले से आते हैं। अन्नामलाई का जन्म 1984 में एक किसान परिवार के घर में हुआ था। वह फिलहाल 39 साल के हैं। अन्नामलाई ओबीसी वर्ग के तहत आने वाले गौंडर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
K Annamalai Profile

K. Annamalai Education: अन्नामलाई की शिक्षा

  • अन्नामलाई की शुरुआती शिक्षा उनके जिले में ही हुई है। अन्नामलाई ने कोयंबटूर स्थित कॉलेज से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है।
  • अन्नामलाई ने आगे की पढ़ाई लखनऊ भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) से की है, जहां से उन्होंने एमबीए की डिग्री ली थी।
  • अन्नामलाई इसके बाद सिविल सर्विस यानी यूपीएससी की तैयारी में लग गए। अन्नामलाई ने 2011 में यूपीएससी की परीक्षा पास की।
  • एक इंटरव्यू में अन्नामलाई ने कहा था कि उन्हें IAS बनना था लेकिन कम नंबर आने की वजह से वह IPS बन गए थे।
  • अन्नामलाई ने 'स्टेपिंग बियॉन्ड खाकी' नाम की एक किताब भी लिखी है।
K Annamalai Profile

K. Annamalai Political Career: अन्नामलाई का राजनीतिक सफर

  • अन्नामलाई की राजनीति पारी साल 2020 में शुरू हुई थी। 25 अगस्त 2020 अन्नामलाई भाजपा में शामिल हुए थे।
  • अन्नामलाई 9 जुलाई 2021 को तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे।
  • अन्नामलाई ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव-2021 में भाजपा की टिकट पर अरवाकुरुच्ची सीट से चुनाव लड़े थे। लेकिन 24 हजार वोटों से हार गए थे।
  • अन्नामलाई के नेतृत्व में भाजपा ने राज्य के स्थानीय निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था।
Annamalai

K. Annamalai Net Worth: अन्नामलाई की संपत्ति

  • चुनावी हलफनामे के मुताबित अन्नामलाई की कुल नेटवर्थ 2 करोड़ रुपये है। वहीं 25 लाख की उनपर देनदारियां हैं।
  • अन्नामलाई के पास अलग-अलग ढाई लाख रुपये कैश है। कंपनियों में बांड, डिबेंचर और शेयर में उन्होंने 3 लाख रुपये निवेश किए हैं।
  • अन्नामलाई के अलग-अलग बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में 51 लाख रुपये जमा हैं। अन्नामलाई के पास एक 7 लाख रुपये की कार है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+