वन रैंक वन पेंशन के लिए अन्ना बैठेंगे धरने पर! पीएम को लिखा पत्र

नई दिल्ली। सेवानिवृत्त सेना के जवानों को वन रैंक वन पेंशन के लिए समाजसेवी अन्ना हजारे का समर्थन मिल गया है। अन्ना ने कहा कि जवानों की यह मांग बिल्कुल उचित है और उन्होंने इसे लागू किये जाने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा है।

अन्ना ने कहा कि जवानों की यह मांग पूरी तरह से वाजिब है ऐसे में इनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए। ओआरओपी योजना के तहत जो जवान समान पद से सेवानिवृत्त हुए हैं उन्हें समान पेंशन दी जायेगी। इस योजना में इस बात का कोई महत्व नहीं होगा कि वो किस उम्र में रिटायर हुए।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर मन की बात के जरिए खुद कहा था कि उनकी सरकार जवानों के लिए हर संभव सभी प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा था कि वह इस योजना को हर हाल में लागू करेंगे और उनकी सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस योजना में कुछ अड़चने हैं जिसे खत्म करने में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन इसे हम लागू करने का वचन देते हैं।

वहीं माना जा रहा है कि अन्ना हजारे इन जवानों के धरने में खुद कूद सकते हैं और जल्द से जल्द इस योजना को लागू करने के लिए खुद भी इन जवानों के साथ धरने पर बैठने की तैयारी में हैं। इस योजना के लागू होने से 25 लाख सेवानिवृत्त जवानों को लाभ मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+