अन्‍ना खुश कहा, अब लोगों को जागरूक करूंगा

Anna Hazare says thanks to all the people of country
रालेगण सिद्धि। लोकसभा में लोकपाल बिल पास होने पर समाज सेवी अन्‍ना हजारे ने खुशी जताई और कहा कि हमारी जिम्‍मेदारी यहीं से खत्‍म नहीं हो जाती है, अब मैं देश को कोने कोने में जाकर इसका प्रचार करूंगा और इसे अमल में लाने की कोशिशें जारी रखूंगा। अन्‍ना ने अपने भाषण में भाजपा और कांग्रेस के सहयोग की सराहना की और कहा कि उनके सहयोग से ही आज यह बिल पास हो सका है।

अन्‍ना के अनुसार इस कानून से लगभग 40 फीसदी भ्रष्‍टाचार ही कम होगा, देश की जनता को न्‍याय मिलेगा। उन्‍होने आगे जनता से अपील की है कि मैं अलग अलग राज्‍यों के चरित्रवान अफसरों और जजों को खुद से जोडूंगा इसमें काफी खर्च आएगा, ऐसे में आप हमें फंड के लिए सहायता कर सकते हैं, हमारे देश में 120 करोड़ लोग हैं, अगर सभी ने हमें सहयोग किया तो हमारा काम आसान हो जाएगा।

अन्‍ना ने रालेगण सिद्धि के लोगों को धन्‍यवाद दिया और कहा कि पिछले आठ दिनों में जनता ने जो समर्थन दिया है, खासकर गांव के लोगों ने यहां आने वाले हर शख्‍स को खाने और रहने की व्‍यवस्‍था की, उसके लिए यहां के लोगों का धन्‍यवाद अन्‍ना ने अपनी देखभाल करने वाले डॉक्‍टरों और समर्थन देने वाली देश की जनता को धन्‍यवाद दिया।

अपने भाषण की शुरूआत में अन्‍ना ने कहा कि मैं पिछले पचास सालों में कैमरे के सामने कभी नहीं गया। इसलिए आज भी यहीं बैठा हूं क्‍योंकि मुझे लगता है कि कैमरे के सामने आने वाले कभी भी देश की सेवा नहीं करते हैं, वह दिखावा करते हैं, मैं आप सभी को धन्‍यवाद देता हूं, गौर हो कि अन्‍ना हजारे किसी भी न्‍यूज चैनल के स्‍टूडियो में नहीं जाते हैं। आज लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्‍वराज ने कहा कि लोकपाल बिल लाने के लिए अगर कोई एक व्‍यक्ति जिम्‍मेदार है तो वहअन्‍ना हजारे हैं और दूसरे नंबर पर देश की जनता है, जिसने उन्‍हें समर्थन दिया।

लेटेस्‍ट अपडेट- अन्‍ना हजारे ने अनशन तोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+