लोकपाल आंदोलन की मुख्य गवाह अन्ना की एसयूवी 9 लाख 11 हजार रुपये में नीलाम हुई
पुणे। एक बार फिर से समाजसेवी अन्ना हजारे सुर्खियों में है लेकिन इस बार वजह उनका कोई आंदोलन या विरोध प्रदर्शन नहीं है बल्कि उनकी स्कॉर्पियो एसयूवी है, जिसकी नीलामी संडे को हुई है। अभी खबर आ रही है कि अन्ना हजारे की आठ साल पुरानी एसयूवी 9 लाख 11 हजार रुपये में बिकी है।
अन्ना हजारे की एसयूवी को इसलिए नीलाम किया गया है क्योंकि इसकी जगह नई गाड़ी खरीदी जाएगी क्योंकि अन्ना हजारे को इस पुरानी गाड़ी में सफर करने में दर्द होता था। मालूम हो कि इस एसयूवी को हजारे के ट्रस्ट स्वामी विवेकानंद क्रुतुदंता निधि के जरिये खरीदा गया था।
अन्ना हजारे की एसयूवी 9 लाख 11 हजार रुपये में नीलाम हुई
यह ट्रस्ट अन्ना को पुरस्कार के रूप में मिलने वाले पैसों के संचालन को देखता है। अन्ना ने इस गाड़ी से ही लोकपाल आंदोलन के दौरान बहुत सारी यात्राएं की थी।













Click it and Unblock the Notifications