अनशन के लिए अन्ना तैयार, कहा इसबार हड़बड़ी में नहीं बनाउंगा टीम अन्ना

anna hazare
नयी दिल्ली। जनलोकपाल के लिए लंबी लड़ाई लड़ रहे अन्ना हजारे एकबार फिर अनशन करने जा रहा है। अन्ना इसबार दिल्ली में नहीं बल्कि अपने गांव में अनशन करेगे। सरकार पर धोखाधड़ी का इल्जाम लगाने वाले अन्ना ने कहा कि लोकपाल बिल के नाम सरकार ने छलावा किया है।

वहीं अपने पुराने साथी अरविंद केजरीवाल के अनुभवों को देख अन्ना ने कहा कि इसबार में हड़़बड़ी में टीम का गठन नहीं करुगा। उन्होंने कहा कि अब अपनी कोर टीम बनाने में बहुत संयम बरत रहे हैं।

अगले हफ्ते से महाराष्ट्र में अपने गांव रालेगण सिद्धि में शुरू हो रहे आमरण अनशन का एलान करने के लिए अन्ना राजधानी दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि लोकपाल विधेयक पारित करने को लेकर प्रधानमंत्री और संसद के वादे झूठे साबित हुए हैं। इसलिए वे आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर हुए हैं। किरण बेदी समेत पहले के अन्य सहयोगियों को लेकर कोर कमेटी बनाने के अपने प्रस्ताव के बारे में उन्होंने कहा कि पहली बैठक में ही खींचतान शुरू हो गई थी, इसलिए कोर कमेटी का गठन नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+