जनलोकपाल के फंड को लेकर आमने-सामने आए अन्ना-केजरीवाल

नयी दिल्ली। जनलोकपाल बिल के लिए लड़ाई लड़ रहे समाजसेवी अन्ना हजारे और दिल्ली विधानसभा चुनाव को त्रिकोणीय बनाने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक के बीच संबंधों में दरार पड़ गया है। जनलोकपाल आंदोलन के दौरान जुटाए गए चंदे को लेकर अन्ना ने केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर आंदोलन के फंड का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में होने पर नाराजगी जाहिर की है। अन्ना की नाराजगी को दूर करने के लिए केजरीवाल ने अपने साथी कुमार विश्वास को अन्ना से मिलने के लिए राणेगण सिद्दी भेजा।

चंदे के मसले पर आने-सामने आए अन्ना और केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में नया मोड़ ला दिया है। चिट्ठी लिखकर अन्ना ने अरविंद से कई मसलों पर सफाई मांगी है। अरविंद ने इसका जवाब देते हुए सार्वजनिक जांच की मांग की है। अरविंद ने ऐलान किया कि अगर किसी तरह की गड़बड़ी मिलती है तो वह दिल्ली चुनाव से हट जाएंगे। आइए देखे कि अन्ना के केजरीवाल को किन-किन सवालों के जवाब मांगे है।

विधानसभा में जनलोकपाल कैसे पास होगा

विधानसभा में जनलोकपाल कैसे पास होगा

अन्ना के इस सवाल के जवाब में अरविंद ने कहा कि आप के कई सदस्य कानून की बारीकियों को समझते हैं। विधानसभा से पास कानून प्रधानमंत्री, संसद सदस्यों और केंद्र सरकार के अफसरों पर लागू नहीं होगा। हमने ऐसा कोई वादा नहीं किया है।

क्या चुनाव प्रचार में मेरे हमारे नाम का इस्तेमाल हो रहा है?

क्या चुनाव प्रचार में मेरे हमारे नाम का इस्तेमाल हो रहा है?

अन्ना के सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि आपको कुछ लोग गलत जानकारी दे रहे है। दिल्ली चुनाव में आप आपके नाम का इस्तेमाल नहीं कर रहा है।

क्या हमारे नाम से कोई फंड इकट्ठा किया गया है?

क्या हमारे नाम से कोई फंड इकट्ठा किया गया है?

अन्ना के इस सवाल के जबाव में अरविंद ने कहा है कि अन्ना कार्ड उनकी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।

जनलोकपाल आंदोलन में जमा चंदे का इस्तेमाल चुनाव के लिए तो नहीं हो रहा

जनलोकपाल आंदोलन में जमा चंदे का इस्तेमाल चुनाव के लिए तो नहीं हो रहा

अरविंद ने जवाब देते हुएअ कहा कि अन्ना, आयकर कानून के मुताबिक हम आंदोलन का पैसा चुनाव में नहीं लगा सकते। यह आयकर कानून का उल्लंघन होगा।

अनशन के दौरान कितना पैसा इकट्ठा हुआ और उसका क्या हुआ

अनशन के दौरान कितना पैसा इकट्ठा हुआ और उसका क्या हुआ

अरविंद ने जवाब दिया है कि आपके इस सवाल से हमें काफी पीड़ा पहुंची है। इस सवाल का कई बार औपचारिक और अनऔपचारिक तरीके से जबाव दिया गया है।

सिम कार्ड मामले में उन्हें आरोपी क्यों बनाया गया

सिम कार्ड मामले में उन्हें आरोपी क्यों बनाया गया

केजरीवाल ने जबाव दिया है कि इस मामले में उन्हें गलत जानकारी दी जा रही है। वो चाहे तो जांच करवा ले। इस राशी का हिसाब देने के लिए वो हमेशा तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+