जवाब दें अरविंद..किससे पूछ कर मेरा नाम इस्तेमाल किया: अन्ना हजारे

रालेगढ़ सिद्धि। सीडी विवाद के बीच में आज अन्ना हजारे ने कहा कि मैं किसी भी पार्टी के साथ नहीं हूं और ना ही मैंने किसी को सपोर्ट करने के लिए कहा है। अन्ना का इशारा अरविंद केजरीवाल की ओर था । अन्ना को लगता है कि केजरीवाल ने सिम कार्ड में उनका नाम प्रयोग किया है। हालांकि अन्ना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक चरित्रवान व्यक्ति हैं औऱ उन्हें अरविंद की निष्ठा पर कहीं से भी संदेह नहीं है। लेकिन मेरे नाम का कार्ड छपवाकर उन्होंने एक गलत काम किया है। मैं किसी भी पार्टी को सपोर्ट नहीं कर रहा बस मैं इतना कहना चाहता हूं कि आप लोग सही व्यक्ति को वोट करें।

अन्ना ने फिर से दोहराया उनकी और अरविंद केजरीवाल के बीच में कोई दुश्मनी नहीं है। वो केजरीवाल की ईमानदारी को दिल से सलाम करते हैं। केजरीवाल ने देश के लिए त्याग किया है इस बात से इंकार नहीं करता हूं बस मुझे कुछ लोगों के जरिये पता चला था कि आंदोलन के लिए आये पैसे को केजरीवाल औऱ उनकी टीम चुनाव प्रचार में प्रयोग कर रही है बस यही जानने के लिए मैंने केजरीवाल को टीम लिखी थी।

मुझे इस बात पर भी गुस्सा आया था क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह 29 दिसंबर को अन्ना का लोकपाल लायेंगे, अगर वो सत्ता में आयेंगे तो मैं यह जानना चाहता हूं कि वह मेरा नाम प्रयोग कर रहे हैं। इसलिए मैंने सवाल किया था। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि मैंने सुना है कि अरविंद केजरीवाल मुझसे बात करना चाहते थे लेकिन उन्हें लोग मिलने नहीं दे रहे हैं तो मैं यह जानना चाहता हूं कि उन्हें रोका किसने हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+