IAS में दूसरी रैंक हासिल करने वाले अनमोल की सफलता की कहानी
आईएएस में दूसरी रैंक हासिल करने वाले अनमोल सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया।
नई दिल्ली। यूपीएससी ने 2016 के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है, इस परीक्षा में अनमोल सिंह ने देश में दूसरी रैंक हासिल की है। अमृतसर के अनमोल सिंह के पिता पेशे से एक शिक्षक हैं और सिविल सर्विसेज परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल करके अमृतसर का नाम रौशन किया है। आईएएस के परिणाम घोषित होने के बाद से ही 23 वर्षीय अनमोल को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

अनमोल सिंह कंप्यूटर इंजीनियर हैं और उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में आईएएस की परीक्षा को पास किया है। नतीजे घोषित होने के बाद अनमोल ने कहा कि यह सपने के सच होने जैसा है, यह मेरे बचपन का सपना था, मैं बचपन से ही ब्यूरोक्रैट बनना चाहता था। अनमोल सिंह के पिता डॉक्टर सरबजीत सिंह बेदी पेशे से शिक्षक हैं और उनकी मां जस्सी बेदी एक एनजीओ के लिए काम करती हैं।
इसे भी पढ़ें- सिविल सेवा-2016 में लखनऊ की इला त्रिपाठी को मिला 51वां स्थान, पूरा किया पापा का सपना
अनमोल सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है, उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मुख्य रूप से अपनी बहन गुरसिमरन कौर बेदी को दिया है, अनमोल ने कहा कि ये लोगो मेरी तैयारी में प्रेरणास्रोत की तरह हैं। उन्होंने कहा कि वह इंडियन फॉरेन सर्विसेज में जाना चाहते हैं, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, ऐसे में देश के विकास में मैं अपना योगदान देना चाहता हूं। अनमोल ने बताया कि वह दिन में 8 घंटे तक पढ़ाई करते थे, मैंने किसी विशेष रणनीति के तहत पढ़ाई नहीं कर रहा था, बस मैं लगातार हर रोज पढ़ाई पर ध्यान देता था। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी प्रेरणा के स्रोत को कभी कम नहीं होने दिया, स्कूल में मेरे नंबर कम भी आते थे तो मैं मायूस नहीं होता था।












Click it and Unblock the Notifications