भारत सरकार से बचने के लिए लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई की चाल, क्या US से देश नहीं आएगा 'वांटेड'?
Anmol Bishnoi: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में गिरफ्तार किया गया है। पिछले गुरुवार को उसे अवैध दस्तावेजों के साथ अमेरिका में प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार पिछले हफ्ते आव्रजन अधिकारियों द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में हिरासत में लिए जाने के बाद राजनीतिक शरण के लिए आवेदन किया है।
भारतीय अधिकारियों ने अनमोल के कई हाई-प्रोफाइल अपराधों में कथित संलिप्तता के कारण उसके प्रत्यर्पण की मांग की है। इनमें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 2022 में हुई हत्या और हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या शामिल है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने उसे इन आरोपों की वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया है।

'अनमोल को भारत वापस भेजे जाने की कोई संभावना नहीं'
भारत सरकार ने इस महीने की शुरुआत में अनमोल को सौंपने के लिए प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था। खुफिया सूत्रों का कहना है कि फिलहाल अनमोल को भारत वापस भेजे जाने की कोई संभावना नहीं है। अमेरिकी सरकार ने अपने भारतीय समकक्ष को उसकी हिरासत और इसके पीछे के कारणों के बारे में सूचित कर दिया है। ICE के अनुसार, अनमोल बिश्नोई वर्तमान में आयोवा के पोट्टावट्टामी काउंटी जेल में बंद है। वह अक्सर अमेरिका और कनाडा के बीच यात्रा करता था, जहां उसके भाई का गिरोह प्रभाव रखता है। कनाडा के अधिकारी कथित तौर पर उसकी भी जांच कर रहे हैं।
इंटरपोल नोटिस
मुंबई पुलिस ने हाल ही में केंद्र सरकार को अनमोल बिश्नोई को भारत लाने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद महाराष्ट्र की एक अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया और इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। अनमोल फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गया था और माना जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले वह कनाडा में था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (ANI) ने उसके खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने उसे अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया है और उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
बिश्नोई गिरोह की आपराधिक गतिविधियां
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बिश्नोई गिरोह ने कुख्याति हासिल की और इस साल फिर से तब चर्चा में आया जब 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की गई। 1998 के काले हिरण शिकार मामले में लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ी धमकियों के बाद खान के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पिछले महीने बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए भी गिरोह की जांच चल रही है। सिद्दीकी को सलमान खान का करीबी माना जाता था। 2022 में बिश्नोई बंधुओं पर दिल्ली और अन्य क्षेत्रों में आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटाने और युवाओं की भर्ती करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications