सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता ने शेयर की एक खास तस्वीर, इशारों ही इशारों में रिया पर कसा तंज?

नई दिल्ली: सुशांत सुसाइड केस में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। इस बीच रिया चक्रवर्ती मुश्किल में नजर आ रही हैं, तो वहीं सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे इसे एक बड़ी जीत मान रही हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट डाले थे, जिसको देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने इशारों ही इशारों में रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा है।

शेयर की Shatara Liora की लाइन

शेयर की Shatara Liora की लाइन

20 अगस्त को अंकिता ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें ब्लैक ड्रेस में एक महिला रहती है, जिसके ऊपर कौवा बैठा हुआ नजर आता है। इस फोटो के ऊपर Shatara Liora की मशहूर पंक्तियां लिखी हैं। जिसका मतलब है- महिलाओं को कई चीजों को संभालना सिखाया जाता है, जिससे वो सही और गलत का फैसला ले सकें, इसलिए मैंने खुद को अनोखा और शक्तिशाली रखना चुना है और यही सत्य है।

एक और पोस्ट चर्चा में

एक और पोस्ट चर्चा में

इसके बाद 21 अगस्त को उन्होंने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि क्या आप जानते हैं कि डिजायरेबल क्या है। इसके बाद अंकिता ने सात प्वाइंट बताए, जिसमें प्रयास, ईमानदारी, PRESENCE, वादे को निभाना, डीप कनेक्शन, डीप कन्वर्सेशन और खुद को सच्चा बताना शामिल है।

EMI को लेकर सफाई

EMI को लेकर सफाई

आपको बता दें कि सुशांत की मौत के एक महीने बाद अंकिता ने चुप्पी तोड़ी थी और फिर उनकी लाइफ को लेकर कई खुलासे किए थे। इसके बाद अंकिता पर आरोप लगे थे कि वो सुशांत के खरीदे घर में रहती हैं। साथ ही सुशांत उनके घर की ईएमआई भरते थे। जिसके बाद अंकिता ने चुप्पी तोड़ी थी। साथ ही घर को लेकर जरूरी दस्तावेज शेयर किए थे। इसमें उनके बैंक की डिटेल भी थी, जिसमें ईएमआई से संबंधित जानकारी थी।

पवित्र रिश्ता से लेकर दिल बेचारा

पवित्र रिश्ता से लेकर दिल बेचारा

हाल ही में अंकिता की एक और पोस्ट चर्चा में थी। जिसमें उन्होंने लिखा- 'पवित्र रिश्ता से लेकर दिल बेचारा तक एक आखिरी बार।' इसके साथ ही उन्होंने दिल बेचारा का ट्रेलर शेयर किया था। आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। इस मामले को आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है लेकिन सुशांत के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे उनकी मौत के पीछे का कारण पता चल सके। सुशांत के फैन्स इसमें हत्या की आशंका जता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+