सुशांत की मां की तस्‍वीर शेयर कर इमोशनल हुईं अंकिता लोखंडे, लिखा कुछ ऐसा कि फैंस भी हो गए भावुक

मुंबई। अपने दम पर बॉलीवुड में अलग मुकाम बनाने वाले एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत का मात्र 34 साल की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर उन्‍होंने खुदकुशी कर ली थी। सुशांत की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। जांच सीबीआई के हाथ में है और रोज नई-नई बातें सामने आ रही है। इस बीच सुशांत की एक्‍स गर्लफ्रेंड और जानी-मानी टीवी एक्‍ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में अंकिता ने सुशांत की मां की तस्वीर अपने हाथ में ले रखी है।

Recommended Video

    Sushant Case की दुनियाभर में गूंज, America में दिखे Actor को इंसाफ दिलाने के Poster | वनइंडिया हिंदी
    अंकिता ने लिखा है भावुक कैप्‍शन

    अंकिता ने लिखा है भावुक कैप्‍शन

    अंकिता लोखंडे के इस पोस्ट को देखकर आप यकीनन भावुक हो उठेगें। अंकिता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए अंकिता कैप्शन में लिखती हैं, 'मुझे भरोसा है अब आप दोनों साथ होगे।'

    मां की मौत से टूट गए थे सुशांत सिंह राजपूत

    अंकिता के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें, सुशांत सिंह राजपूत की मां उषा सिंह का निधन 2002 में हुआ था, जिससे एक्टर का दिल पूरी तरह से टूट गया था। अकसर सुशांत अपनी मां की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्हें याद करते नजर आ जाते थे।

    सुशांत की बहन ने भी किया कमेंट

    अंकिता के इस पोस्‍ट पर सुशांत की बहन ने भी कमेंट किया है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हां दोनों साथ में होंगे...लव यू... मजबूत रहो... हमें तब तक लड़ना है जब तक न्याय नहीं मिल जाता।' आपको बता दें कि सुशांत की मौत के बाद लंबे समय तक अंकिता सोशल मीडिया से दूर थीं लेकिन अब वह इस मामले पर लगातार कुछ न कुछ पोस्ट कर रही हैं। कुछ दिन पहले अंकिता ने एक फोटो शेयर की थी। जिसके कैप्शन में लिखा था, 'सच्चाई की जीत होती है'।

    किसी से उलझने से पहले लोगों को परिणामों के बारे में सोचना चाहिए

    किसी से उलझने से पहले लोगों को परिणामों के बारे में सोचना चाहिए

    श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया बिना किसी का नाम लिए लिखा था कि किसी से उलझने से पहले लोगों को परिणामों के बारे में सोचना चाहिए। बता दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। वहीं अब सुशांत का केस सीबीआई के हाथ में हैं। इस मामले में अब सीबीआई अपने तरीक से पूछताछ कर रही है।

    ईडी ने रिया से की 8 घंटे तक पूछताछ

    ईडी ने रिया से की 8 घंटे तक पूछताछ

    शुक्रवार को ईडी ने रिया चक्रवर्ती से 8 घंटे पूछताछ की। इस दौरान उनसे संपत्ति से लेकर उनके सोर्स ऑफ इनकम के बारे में जानने की कोशिश की गई। रिया चक्रवर्ती ने ईडी को एक ऑडिट रिपोर्ट भी सौपी है। इस रिपोर्ट में खार वाले फ्लैट के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें लिखी थीं। रिया ने इस रिपोर्ट में यह भी बताया है कि उन्हें उस फ्लैट के लिए लोन कैसे मिला था। सुशांत केस में रिया के भाई शोविक को भी एक अहम कड़ी माना जा रहा है। बताया गया था कि एक कंपनी में सुशांत संग शौविक भी हिस्सेदार थे। ऐसे में इस एंगल पर भी ईडी ने जांच की होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+