सुशांत के बैंक अकाउंट से अपने फ्लैट की EMI कटने की खबरों पर सामने आईं अंकिता लोखंडे, दिखाया एक बड़ा सबूत

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हर एंगल से जांच कर रहा है। ईडी सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से पूछताछ कर रहा है। शुक्रवार की शाम प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी ने दावा करते हुए कहा था कि एक फ्लैट जहां सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे रहती थीं, उसकी EMI का भुगतान सुशांत के बैंक खाते से हो रहा था। यह फ्लैट सुशांत के नाम पर पंजीकृत है। ये फ्लैट मलाड में स्थित है। अब अंकिता ने इस खबर को खारिज कर दिया है और कहा है कि वह अपने फ्लैट की ईएमआई खुद भरती हैं।

अंकिता- मेरे ही अकाउंट से कटती हैं ईएमआई

अंकिता- मेरे ही अकाउंट से कटती हैं ईएमआई

अंकिता ने सबूत के तौर पर अपनी बैंक डिटेल्स, फ्लैट के कागजात भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिनमें साफ देखा जा सकता है कि ईएमआई अंकिता के अकाउंट से कट रही है। उन्होंने ई-स्टांप पेपर शेयर किए हैं, जिसके अनुसार ये फ्लैट साल 2013 में खरीदा गया था। स्टांप ड्यूटी के तौर पर 6 लाख 75 हजार रुपये का शुल्क जमा करवाया गया था। अंकिता ने बैंक डिटेल्स शेयर करते हुए कहा है, 'मैं पारदर्शी हूं और ऐसी सभी आशंकाओं को खारिज करती हूं। मेरे फ्लैट के पंजीकरण के साथ-साथ मेरे बैंक अकाउंट (01/01/19-01/03/20) की सारी जानकारी है। हर महीने ईएमआई मेरे ही अकाउंट से कटती है। मेरे पास इसके अलावा कहने को कुछ और नहीं है।'

सुशांत की बहन बोलीं- मुझे आपपर गर्व है

सुशांत की बहन बोलीं- मुझे आपपर गर्व है

अंकिता की इस पोस्ट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसपर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा है, 'आप एक स्वतंत्र महिला हैं और मुझे आप पर गर्व है।' इसके अलावा सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी ने अंकिता को सपोर्ट किया है। उन्होंने अंकिता की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा है, 'आपको खुद बताने की जरूरत नहीं है, हमें आपपर गर्व है।' अंकिता की इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करते हुए कहा है कि आपको कुछ प्रूव करने की जरूरत नहीं है, हमें आपपर यकीन है।

रिया ने किया था इसी फ्लैट का जिक्र

रिया ने किया था इसी फ्लैट का जिक्र

सूत्रों के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने भी पूछताछ के दौरान इस फ्लैट का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि सुशांत चाह कर भी अंकिता से ये फ्लैट खाली करने को नहीं कह पा रहे थे जबकि वो इसकी ईएमआई भर रहे थे। सुशांत मामले में अभी तक केवल रिया चक्रर्वती और उनके परिवार को संदिग्ध माना गया है। साथ ही उन पर सुशांत के पैसों के इस्तेमाल का भी आरोप लगा है। इस मामले में ईडी ने एक्शन लेते हुए रिया और उनके पिता-भाई के फोन को जब्त कर लिया गया है। ईडी के सूत्रों ने खुलासा किया कि रिया, शोविक और इंद्रजीत चक्रवर्ती ने अपनी संपत्तियों का ब्योरा एजेंसी के साथ साझा नहीं किया है।

अंकिता ने कहा- आप याद आओगे सुशांत

अंकिता ने कहा- आप याद आओगे सुशांत

बैंक डिटेल्स शेयर करने के बाद अंकिता ने सुशांत के लिए आज हो रही ग्लोबल प्रेयर को लेकर पोस्ट किया है। इसमें एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'जादुई आदमी, एक चमत्कारपूर्ण आत्मा, एक विस्मयकारी व्यक्तित्व, आप याद आओगे सुशांत।' अंकिता ने मंत्र लिखते हुए कहा है, 'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् , ‪उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्... कृपया आज हाथ जोड़ते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट करें और #GlobalPrayers4SSR कैंपेन से जुड़ें।'

'आप जहां भी हो खुश हो'

'आप जहां भी हो खुश हो'

सुशांत के निधन को 14 अगस्त को दो महीने पूरे हो गए हैं। इसपर पोस्ट करते हुए अंकिता ने कहा, 'सुशांत 2 महीने पूरे हो गए हैं और मुझे पता है कि आप जहां भी हो खुश हो... कृपया सभी कल (15 अगस्त) सुबह 10 बजे सुशांत के लिए प्रेयर करें।' अंकिता ने हाथ जोड़े एक तस्वीर भी शेयर की और लोगों से इस प्रेयर में सोशल मीडिया के माध्यम से शामिल होने के लिए कहा। सुशांत की बहन के बाद अंकिता लोखंडे ने भी एक वीडियो शेयर किया और सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग की। इस वीडियो में अंकिता कहती हैं, 'ये राष्ट्र जानना चाहता है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ क्या हुआ। सुशांत के लिए न्याय, एसएसआर के लिए सीबीआई।'

View this post on Instagram

In continuation 🙏🏻

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+