प्लेन में बैठने से डरते थे सुशांत, रिया के इस दावे पर भड़कीं अंकिता लोखंडे

नई दिल्ली: सुशांत सुसाइड केस की जांच सीबीआई बड़ी तेजी से कर रही हैं। जांच की रफ्तार को देख कर लग रहा है कि जल्द ही इस केस की गुत्थी सुलझ जाएगी, क्योंकि जिन छोटे-छोटे सबूतों को मुंबई पुलिस दो महीने में नहीं खोज पाई थी, उन्हें अब सीबीआई ने निकाल लिया है। इस दौरान एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी चुप्पी तोड़ी और इंडिया टुडे को इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने सुशांत को लेकर कई दावे किए।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case: Rhea Chakraborty ने खोला Europe Trip का राज, जानिए क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
    क्या कहा रिया ने?

    क्या कहा रिया ने?

    इंटरव्यू में रिया ने बताया कि सुशांत को क्लस्ट्रोफोबिया था। जिस वजह से उन्हें फ्लाइट में बैठने से डर लगता था। यही वजह थी कि एक यूरोप ट्रिप के लिए फ्लाइट में बैठने से पहले एक खास तरह की दवाई खाई थी। इससे पहले सुशांत की मौत के तुरंत बाद रिया ने दावा किया था कि सुशांत डिप्रेशन में थे, जिस वजह से उन्होंने सुसाइड जैसा कदम उठाया। पिछले दावे की तरह रिया के फ्लाइट वाले दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं।

    इंस्टाग्राम पर अंकिता ने पोस्ट किया वीडियो

    रिया के इस दावे से अंकिता लोखंडे भड़क गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तुरंत एक वीडियो जारी किया, जिसमें सुशांत फ्लाइट के कॉकपिट में बैठे नजर आ रहे हैं। अंकिता ने वीडियो के साथ लिखा कि क्या यही है क्लस्ट्रोफोबिया? तुम हमेशा से उड़ना चाहते थे और तुमने यह किया भी। इस वीडियो के बाद से रिया फिर से सुशांत के फैन्स के निशाने पर आ गई हैं। साथ ही अब उनका ये भी दावा झूठा लगने लगा है। सुशांत के फैन्स सवाल खड़े कर हैं कि जब सुशांत को फ्लाइट में डर लगता था तो वो कॉकपिट में क्या कर रहे।

    अंकिता लगा चुकी हैं कई आरोप

    अंकिता लगा चुकी हैं कई आरोप

    कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में अंकिता ने दावा किया था कि सुशांत के पिता के पास ही उसका नया नंबर नहीं था। उन्होंने एक बार फोन करके कहा था कि हो सके तो मेरी बात सुशांत से करवा दो। उनकी बहन श्वेता से भी अंकिता मई में मिली थीं। उस दौरान उन्होंने अंकिता से बताया कि मई में जाकर एक बार उनकी सुशांत से बात हुई। श्वेता के मुताबिक सुशांत के लिए पैसा मायने नहीं रखता था, उनके लिए सिर्फ इमेज ही सब कुछ थी।

    रिया ने जान को बताया खतरा

    रिया ने जान को बताया खतरा

    गुरुवार को रिया ने अपने पोस्ट में लिखा है, यह मेरी बिल्डिंग के अंदर का कम्पाउंड है। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति मेरे पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती (रिटायर्ड आर्मी अफसर) हैं। हम घर से बाहर निकलकर सीबीआई और ईडी और कई जांच अधिकारियों को सहयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। मेरी और मेरे परिवार की जान को खतरा है। हमने लोकल पुलिस स्टेशन में सूचना दी है और वहां गए भी थे, कोई मदद नहीं दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+