सुशांत को मिस करोगी? सवाल करने वाले पत्रकार का अंकिता ने छोटू कह उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल
मुंबई, 3 जुलाई: लोकप्रिय टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' का अब नया सीजन 'पवित्र रिश्ता-2' आ रहा है। अंकिता लोखंडे और मरहूम एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस सीरियल से काफी लोकप्रियता मिली थी। अंकिता शो के नए सीजन में भी काम करेंगी। अंकिता ने शो की वापसी पर खुशी जाहिर की है। हालांकि पहले सीरियल का अहम हिस्सा और उनके ब्वॉयफ्रेंड रहे सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े सवाल पर अंकिता खुश नहीं दिखीं। उन्होंने सुशांत पर सवाल करने वाले पत्रकर को भी झड़क दिया।

छोटू अब बड़े हो जाओ तुम..
अंकिता लोखंडे किसी काम से अपने घर से बाहर निकलीं थीं तो इसी दौरान फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान पवित्र रिश्ता के दूसरे सीजन को लेकर उनसे सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि शो में वापसी को लेकर वह बेहद खुश हैं। तभी एक एक फोटोग्राफर ने उनसे पूछा कि अब इस शो सुशांत राजपूत नहीं होंगे तो क्या आप उन्हें मिस करेंगी? इस पर अंकिता लोखंडे ने कहा, अरे छोटू अब तुम बड़े हो जाओ तुम। ये कहती हुईं अंकिता अपनी गाड़ी में बैठ चली गईं।
अंकिता के बयान की सोशल मीडिया पर चर्चा
वीरल भायानी ने इंस्टा पर इस वीडियो को शेयर किाया है। इस वीडियो पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स ने पूछा है कि छोटू बड़े हो जाओ का क्या मतलब समझा जाए। वहीं एक यूजर ने लिखाा कि अंकिता आपको ऐसे नहीं कहना चाहिए था। कई यूजर्स ने अंकिता से नाखुशी जाहिर की है।

सुशांत की मौत के बाद चर्चा में रही थीं अंकिता
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता काफी समय रिलेशनशिप में रहे थे। बीते साल जून में सुशांत की मौत के बाद अंकिता काफी चर्चा में रही थीं। अंकिता ने लगातार सुशांत को लेकर कई बातें कही थीं और बयान दिए थे। हाल ही में सुशांत की बरसी पर भी उन्होंने तस्वीरें शेयर की थीं। हालांकि अब लगता है कि वो सुशांत को लेकर ज्यादा बात नहीं करना चाहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications