Ankita Lokhande ने ट्रोल करने वालों को दी सलाह, अगर परेशानी है, तो मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो ना करें

नई दिल्ली। Ankita Lokhande on Trolling: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। चाहे फिर वह अपनी कोई तस्वीर पोस्ट करें या जन्मदिन का जश्न मनाएं। हैरानी इस बात की है कि ये ट्रोलिंग भी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस करते हैं। अंकिता के सोशल मीडिया पोस्ट पर नफरत भरे कमेंट किए जाते हैं। ये लोग अंकिता पर आरोप लगाते हैं कि अंकिता ने अपने निजी लाभ के लिए सुशांत को न्याय दिलाने की बात कही थी लेकिन अब उन्हें इससे कोई मतलब नहीं रह गया है। हाल ही में अंकिता ने सोशल मीडिया लाइव सेशन में अपनी प्रोफाइल पर होने वाली सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर बात की है।

अंकिता- मेडिटेशन ने स्थिर रहने में मदद की

अंकिता- मेडिटेशन ने स्थिर रहने में मदद की

अंकिता को 1 जनवरी 2021 को नियमित तौर पर मेडिटेशन करते हुए एक साल हो जाएगा और उन्होंने इसी को लेकर एक लाइव सेशन किया था। उन्होंने बताया कि पहले वह एक मिनट भी मेडिटेशन नहीं कर पाती थीं लेकिन अब अधिक समय तक कर लेती हैं। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोल्स को लेकर कहा, 'कोरोना वायरस के समय यहां वहां बहुत सी चीजें हुई हैं। ऐसे समय में केवल मेडिटेशन ही वो एक चीज है, जिसने मुझे स्थिर रखने में मदद की है। मेरी जिंदगी में काफी सारे उतार चढ़ाव रहे हैं लेकिन मेडिटेशन से ही मैं आगे बढ़ पाई हूं। '

'सकारात्मकता और प्यार फैलाएं'

'सकारात्मकता और प्यार फैलाएं'

उन्होंने कहा कि वह एक वीडियो मेडिटेशन पर भी बनाएंगी। अंकिता ने आगे कहा, 'मैं सच में चाहती हूं कि आप अपनी चीजों पर ध्यान दें क्योंकि 2021 में भी जीवन में काफी कुछ नया होने वाला है। उसका सामना करने के लिए तैयार रहें और अपनी जिंदगी में मूव ऑन करें। सकारात्मकता और प्यार फैलाएं। हां ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जो हो रही हैं, लेकिन ठीक है। लोगों के अपने खुद के विचार हैं। सबकुछ समाहित कर लेने की उनकी अपनी विचार प्रक्रिया है।'

'उन्हें मेरे अकाउंट पर नहीं आना चाहिए'

'उन्हें मेरे अकाउंट पर नहीं आना चाहिए'

अंकिता लोखंडे ने कहा, 'मेरे पास उनके खिलाफ कहने के लिए कुछ नहीं है लेकिन हां, कुछ ऐसी चीजें हैं जो ठेस पहुंचाती हैं और बुरी तरह दुख देती हैं। लेकिन ठीक है। मैं जानती हूं कि मैं एक मजबूत महिला हूं। जिन लोगों को मुझसे परेशानी है, वह मुझे फॉलो ना करें। उन्हें मेरे अकाउंट पर नहीं आना चाहिए। ये उनका फैसला है लेकिन मैं यही कहूंगी कि सकारात्मकता फैलाएं। आपको नहीं पता कि लोग क्या कहेंगे।' इसके साथ ही अंकिता ने अपने फैंस को भी मेडिटेशन करने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+