सुशांत सिंह राजपूत के लिए हुआ ऑनलाइन प्रोटेस्ट, अंकिता लोखंडे, जरीन खान समेत इन सेलिब्रिटीज ने लिया हिस्सा

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए शुक्रवार को दूसरा ऑनलाइन प्रोटेस्ट किया गया। इस बार ये प्रदर्शन पहले से अलग रहा, जिसमें लोग काले कपड़े का इस्तेमाल करते दिखे। #Warriors4SSR के साथ किया जा रहा ये प्रदर्शन रात 8 बजे शुरू हुआ था। जिसमें शांतिपूर्ण तरीके से सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की मांग की गई। इससे पहले सुशांत के लिए पहला ऑनलाइन प्रदर्शन 22 जुलाई को किया गया था। जिसमें लाखों लोगों ने सुशांत को न्याय दिलाने की मांग करते हुए मोमबत्ती और दीये जलाए थे। वहीं इस दूसरे प्रदर्शन में सुशांत के फैंस के साथ-साथ कई सेलिब्रिटी ने भी हिस्सा लिया।

Recommended Video

    Sushant Case की दुनियाभर में गूंज, America में दिखे Actor को इंसाफ दिलाने के Poster | वनइंडिया हिंदी
    अंकिता लोखंडे और जरीन खान ने शेयर की तस्वीर

    अंकिता लोखंडे और जरीन खान ने शेयर की तस्वीर

    सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने एक तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर की। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि 'हमें विश्वास है कि आप दोनों साथ हैं।' अंकिता के हाथ में सुशांत सिंह राजपूत की मां की तस्वीर दिखाई दी। अभिनेत्री जरीन खान ने सुशांत की तस्वीर पोस्ट करते हुए इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी प्लेकार्ड के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसपर वॉरियर्स फॉर एसएसआर लिखा है। इसके अलावा सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें प्लेकार्ड पर लिखा है, 'हम जीतेंगे, लव यू भाई, भगवान हमारे साथ हैं।'

    सुशांत के लिए गाया गया खास गाना

    सुशांत के लिए गाया गया खास गाना

    वकील ईशकरण सिंह भंडारी ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस ऑनलाइन प्रदर्शन में शामिल होने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि लोग काले कपड़े जैसे दुपट्टा, टाई और मफ्लर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनका इस्तेमाल कैसे करना है, इसे लेकर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था। प्रदर्शन में दुनियाभर के लोगों ने हिस्सा लिया है। इस मौके पर सुशांत को याद करते हुए एक गाना भी गाया गया है, जो सुशांत के लिए लिखा गया। गायिका शिबानी कश्यप ने ये गाना गाने के साथ ही इसे कंपोज भी किया है।

    विकास गुप्ता और जिया खान की मां भी बने हिस्सा

    विकास गुप्ता और जिया खान की मां भी बने हिस्सा

    इसके अलावा विकास गुत्पा ने सुशांत की बहन और अंकिता की उनके साथ तस्वीर शेयर की और लिखा कि सुशांत ने लोगों पर विश्वास किया, वह अपनी तरह ही दूसरों को भी अच्छा मानते थे। लेकिन हर कोई अच्छा नहीं होता। सुशांत ने इनके साथ एक बार दो बार तीन बार और कई बार अच्छा किया लेकिन ये लोग बुरे निकले। अभिनेत्री जिया खान की मां ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। वह काले रंग के कपड़े पहने दिखाई दीं और उनके पास उनकी बेटी जिया की तस्वीर रखी थी।

    मुंबई पुलिस कर रही थी सुशांत केस की जांच

    मुंबई पुलिस कर रही थी सुशांत केस की जांच

    आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। इस मामले की जांच करीब दो महीने से मुंबई पुलिस कर रही है लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। इसके बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद बिहार पुलिस मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची। लेकिन यहां बिहार पुलिस को बिल्कुल भी सहयोग नहीं मिला। साथ ही आईपीएस विनय तिवारी को क्वारंटाइन कर लिया गया, जबकि उनसे पहले पहुंचे चार अधिकारियों को क्वारंटाइन नहीं किया गया था। मुंबई पुलिस की ओर से कोई सहयोग ना मिलता देख सुशांत के पिता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके बाद नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच के लिए सिफारिश की और बाद में केंद्र सरकार ने भी इस अनुरोध को मान लिया था।

    रिया से ईडी ने की पूछताछ

    रिया से ईडी ने की पूछताछ

    सीबीआई ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। रिया चक्रवर्ती को ईडी ने भी पूछताछ के लिए समन भेजा था। जिसके बाद रिया से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की गई। वहीं सीबीआई की टीम ने भी बिहार पुलिस से जरूरी दस्तावेज ले लिए हैं। आपको बात दें रिया चक्रवर्ती, उसके परिवार और कुछ अन्य लोगों पर सुशांत को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने, धोखाधड़ी करने और साजिश के तहत उनका पैसा एंठने का आरोप लगा है। वहीं रिया ने पटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि इस केस को मुंबई ट्रांसफर कर दिया जाए। मामले में 5 अगस्त को सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने सभी पक्षों को अपना जवाब दाखिल करने को कहा था, साथ ही मुंबई पुलिस को मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+